आपका राशिफल- 11 अप्रैल, 2025

Edited By Sarita Thapa,Updated: 11 Apr, 2025 07:09 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज जीवनसाथी से तारीफ सुनने को मिल सकती है। किसी नए सदस्य के आने से परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। पैसो को सोच समझ कर ही खर्च करे, बेहतर रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज जीवनसाथी से तारीफ सुनने को मिल सकती है। किसी नए सदस्य के आने से परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। पैसो को सोच समझ कर ही खर्च करे, बेहतर रहेगा। ठंडी चीज़ों से परहेज़ रखें, गला खराब हो सकता है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपका दिन थोड़ा आलस्य महसूस करेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को नई योजनाओं पर काम करने की आवश्यकता पड़ सकती है। ऑफिस में सभी लोगों से मिलजुल कर रहे, फायदा हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार में आज किसी से बहस हो सकती है, लड़ाई झगड़े से दूर रहें। लंबे समय से वाहन लेना का सोच रहे है तो उसके लिए जीवनसाथी के साथ बातचीत कर सकते हैं। बच्चे आज घर के कामों में मदद कर सकते हैं। अगर सेहत पहले से खराब चल रही थी तो उस में सुधार देखने को मिलेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कोराबार कर रहे जातकों को आज अच्छा धन लाभ हो सकता है। नव विवाहित लोग कहीं दूर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। वकालत से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट मिल सकते हैं। आज बुखार हो परेशान कर सकता है, ख्याल रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज कोई नया काम शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आस-पास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। कहीं भी बाहर जाने से पहले माता पिता का आशीर्वाद लेकर जाए, शुभ रहेगा। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोग आज अपने काम को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियों दस्तक दे सकती है। बच्चे नई चीज़ें सीखने के बारे में सोच सकते हैं। सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती हैं। लंबे समय से अटका हुआ धन आज वापस मिल सकता है। बेरोज़गार लोगों को रोज़गार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक  राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस का काम रोज़ से मुकाबले आज जल्दी खत्म हो जाएगा। व्यापार में दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

धनु  राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको जीत हासिल हो सकती है। सिंगल लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

मकर  राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। युवा आज केवल मौज मस्ती में दिन व्यतीत न करें। पढ़ाई कर रहे छात्रों को स्ट्रेस महसूस हो सकता है। आज सिर में दर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आज अचानक से मेहमान घर पर दस्तक दे सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशनुमा हो उठेगा। संतान की बोली कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनी रहेगी। अगर व्यापार में साझेदारी के बारे में सोच रहे हैं तो किसी अपने से सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा लोग काम में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Lucknow Super Giants

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!