Breaking




आपका राशिफल- 14 अप्रैल, 2025

Edited By Sarita Thapa,Updated: 14 Apr, 2025 06:42 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज किसी करीबी से अचानक से मुलाकात हो सकती है। कोई भी काम करते समय मन को शांत रखें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज किसी करीबी से अचानक से मुलाकात हो सकती है। कोई भी काम करते समय मन को शांत रखें। पार्टनर के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है
 
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम  का आयोजन करवा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में किसी अनुभवी से सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। सेहत ठीक रहेगी।  

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। शत्रु पक्ष आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है, सावधान रहें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहें जातकों को और फोकस करने की ज़रुरत है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।  
 
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से व्यापार में लाभ हो सकता है। कारोबार के किसी काम को पूरा करने में माता पिता की राय लेना कारगर साबित हो सकता है। समाज में लोग आपके व्यवहार की तारीफ कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

 सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। व्यापार मुनाफा होने के योग  है। बेरोजगार लोगों को किसी कंपनी से ऑफर आ सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। बच्चे शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने का मन बना सकते हैं। ऑफिस में लोग आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाई-बहन के साथ चल रहा झगड़ा बातचीत से समाप्त हो जाएगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। प्रेमी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। आज सिर दर्द हो सकता है, ख्याल रखें।
 
वृश्चिक  राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज सारे अधूरे कार्य दोस्तो की मदद से पुरे हो जाएंगे। व्यापार कर रहे जातक आज कम मेहनत में ही अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। भाई-बहन के साथ बिगड़े रिश्ते पहले से बेहतर हो जाएंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
 
धनु  राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। छात्रों की पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। आज अपने क्रोध पर संयम बना कर रखें नहीं तो बना बनाया काम  बिगड़ सकता है। युवाओं को विवाह के लिए अनुकूल प्रस्ताव आ सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले बहन के पैर स्पर्श करके जाएं, अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर  राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद खत्म हो जाएंगे और मधुरता बनी रहेगी। संतान के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत कर सकते हैं। बिजनेस में कर्मचारियों पर नज़र बना कर रखें। सिर में दर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा रहेगा। व्यापारियों को कम मेहनत में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। व्यापार में मुनाफा होने के योग है। छात्रों का प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में पहले से बेहतर रहेगा। अगर सेहत ठीक नहीं थी तो पहले से सुधार देखने को मिलेगा।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!