Breaking




आपका राशिफल- 25 अप्रैल, 2025

Edited By Sarita Thapa,Updated: 25 Apr, 2025 07:45 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। युवा कुछ नया सीखने के बारे में मन बना सकते हैं, जिसका फायदा भविष्य में हो सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। युवा कुछ नया सीखने के बारे में मन बना सकते हैं, जिसका फायदा भविष्य में हो सकता है। कामकाज को लेकर चल रहा तनाव पहले के मुकाबले कम हो जाएगा। पैसों का निवेश करते समय सतर्क रहें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार को लेकर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। ऑफिस में किसी के भी मामले में दखल देने से बचें। खुद के काम को लेकर किसी पर भी निर्भर न रहें। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार में कुछ दिक्कतें आ सकती है लेकिन समझदारी से उन सबको हल कर लेंगे। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। आज सिर दर्द हो सकता है, सेहत के ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहा मतभेद बातचीत से खत्म हो जाएगा। व्यापार में पहले के मुकाबले ज्यादा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार में किए गए बदलाव फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कोर्ट- कचहरी के मामले में किसी भी  तरह की जल्दबाज़ी न करें। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने के योग बन रहे है। घर में छोटी सी पार्टी का आयोजन करवा सकते हैं। नौकरीपेशा लोग काम के सिलसिले में नए लोगों से जुड़ सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा। 

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोग काम को पूरा करने में सहकर्मियों से मदद ले सकते हैं। किसी भी बाहर वाले की बातों में आकर कोई भी कार्य न करें। ज़मीन जायदाद के मामले में पिता से सलाह लेकर चलेंगे तो सही रहेगा। संतान की सेहत की चिंता लगी रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में रिश्तेदारों के आने से खुशी का माहौल बना रहेगा। भाई के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। कारोबार में समझदारी से किया हर काम फायदेमंद साबित हो सकता है। सेहत सही रहेगी। 

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। बिज़नेस के चलते किसी वरिष्ठ अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नया बिज़नेस शुरू करने वाले जातकों को परिवार का सहयोग मिलेगा। माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चे आज का ज्यादातर समय खेल कूद में व्यतीत करेंगे। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। पार्टनर आज आपको कोई तोहफा दे सकता है। व्यापार कर रहे जातकों को मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी का सामना कर रहे जातकों को राहत मिलेगी। बाहर का खाने से परहेज़ करें, पेट दर्द हो सकता है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने में दोस्तों से सहायता मिल सकती है। सेहत सही रहेगी।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!