Akshaya Tritiya Daan: अक्षय तृतीया पर करें इन चीजों का दान, विष्णु जी संग माता लक्ष्मी की बनी रहेगी विशेष कृपा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Apr, 2025 12:11 PM

akshaya tritiya daan

Akshaya Tritiya 2025: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में इसे बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए कार्य शुभ फल देते हैं। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का विधान है। सोना खरीदने से शुभ परिणाम...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Akshaya Tritiya 2025: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में इसे बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए कार्य शुभ फल देते हैं। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का विधान है। सोना खरीदने से शुभ परिणाम प्राप्ति होते हैं। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। अक्षत तृतीया के दिन अगर कुछ चीजों का दान करते हैं तो मन की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है।

PunjabKesari Akshaya Tritiya Daan

Clothing donation वस्त्र दान
अक्षय तृतीया के दिन गरीब और जरूरतमंदों को कपड़ों का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। माना जाता है जो लोग इस दिन कपड़ों का दान करते हैं, उन्हें कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही मन की हर मनोकामना पूरी होती है।

Donation of kumkum कुमकुम का दान
शास्त्रों में कुमकुम को प्रेम- श्रृंगार का प्रतीक माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन कुमकुम का दान करना बहुत शुभ होता है। कुमकुम का दान करने से जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।

PunjabKesari Akshaya Tritiya Daan

Donation of sandalwood चंदन का दान
जीवन में आने वाली किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए अक्षय तृतीया के दिन चंदन का दान जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन चंदन का दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और बंद किस्मत के ताले खुल जाते हैं।
 
Donation of bed बिस्तर का दान
शास्त्रों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन बिस्तर का दान करने से पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और स्वास्थ्य में बहुत अच्छे बदलाव आने लगते हैं। साथ ही पैसों की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari Akshaya Tritiya Daan

Donation of water जल का दान
अक्षय तृतीया के दिन अधिक गर्मी होने के कारण जल का दान बहुत उचित माना जाता है। अगर इस दिन लोगों को ठंडा पानी पिलाते हैं तो मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में स्थिरता और संतुलन बना रहता है।  

PunjabKesari Akshaya Tritiya Daan

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!