Breaking




अमरनाथ यात्रा : भोलेनाथ के जयकारे लगाते 6537 श्रद्धालुओं का 5वां जत्था रवाना

Edited By Prachi Sharma,Updated: 03 Jul, 2024 01:47 PM

amarnath yatra 2024

जम्मू से मंगलवार को अमरनाथ गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए 6537 यात्रियों का 5वां जत्था भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए रवाना

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (कमल): जम्मू से मंगलवार को अमरनाथ गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए 6537 यात्रियों का 5वां जत्था भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए रवाना हुआ। यात्री सुबह 261 वाहनों के काफिले में आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर के बालटाल और पहलगाम बेस कैम्प के लिए रवाना हुए। 

Budh Pradosh Vrat: बुध प्रदोष के दिन शिवलिंग पर लगाएं यह 3 लेप, भोलेनाथ का बना रहेगा आशीर्वाद

Tarot Card Rashifal (3rd july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 3 जुलाई - हमनवा मेरे तू है तो मेरी सांसे चले

Daily routine में रखें इन बातों का ध्यान, हरा-भरा रहेगा आपका घर-परिवार

Guru and Mangal Yuti July 2024: 12 वर्ष बाद देवगुरु बृहस्पति और मंगल देव आएंगे करीब, इन राशियों के जीवन में नहीं होगी धन-दौलत की कमी 

आज का पंचांग- 3 जुलाई, 2024

Budh Pradosh Vrat: आज बुध प्रदोष पर करें इन चीजों का दान, खुशियों से भर जाएगा आपका संसार

जम्मू से बालटाल के लिए भेजे गए जत्थे में 1568 पुरुष, 422 महिलाएं, 14 बच्चे, 91 साधु और 11 साध्वियां शामिल थीं जिन्हें 105 छोटे-बड़े वाहनों में रवाना किया गया। इसी तरह पहलगाम बेस कैम्प के लिए भेजे गए यात्रियों में 3523 पुरुष, 680 महिलाएं, 5 बच्चे, 210 साधु और 13 साध्वियां शामिल थी जिन्हें 156 हल्के और भारी वाहनों के जरिए सुबह 3.50 बजे जम्मू से रवाना किया गया। 

ये सभी यात्री शाम तक अपने-अपने आधार शिविरों में पहुंच गए जहां से वे बुधवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच पवित्र गुफा की ओर रवाना होंगे।  गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 51,981 यात्री प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। वहीं देश की सरकारी टैलीकॉम कंपनी बी.एस.एन.एल. ने अमरनाथ यात्रियों के लिए खास सिम कार्ड लॉन्च किया है। 
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Chennai Super Kings are 0 for 0 with 20.0 overs left

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!