अमरनाथ यात्रा: 5,696 यात्रियों का 7वां जत्था जम्मू बेस कैम्प से पवित्र गुफा के लिए रवाना

Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Jul, 2024 06:44 AM

amarnathyatra

कश्मीर के हिमालय पर्वतों पर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए अमरनाथ यात्रा जारी है। लगभग 5,696 यात्रियों का 7वां जत्था जम्मू के बेस कैम्प भगवती नगर यात्री निवास से दक्षिण कश्मीर स्थित बालटाल और पहलगाम

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (कमल): कश्मीर के हिमालय पर्वतों पर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए अमरनाथ यात्रा जारी है। लगभग 5,696 यात्रियों का 7वां जत्था जम्मू के बेस कैम्प भगवती नगर यात्री निवास से दक्षिण कश्मीर स्थित बालटाल और पहलगाम बेस कैम्प के लिए रवाना हुआ। 

यात्रियों का काफिला 2 सी.आर.पी.एफ. के सुरक्षा कवच में घाटी के लिए रवाना हुआ जिनमें 2028 यात्री 97 वाहनों के सुरक्षा काफिले में सुबह 3.13 बजे उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए निकले जबकि 3,668 यात्री 122 वाहनों के सुरक्षा काफिले में सुबह 3.40 बजे दक्षिण कश्मीर के नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुए।

Ashadha Amavasya: आज है आषाढ़ मास की अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Ashadha Amavasya: आज किया गया ये उपाय करेगा पितरों को तृप्त और प्रसन्न

Ashadha Amavasya Upay: आषाढ़ अमावस्या पर करें यह उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति

Ashadha Amavasya: आज है पितरों को प्रसन्न करने का खास मौका, इन उपायों द्वारा खुशियों से भर लें अपनी झोली

आज का पंचांग- 5 जुलाई, 2024

आज का राशिफल 5 जुलाई, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (5th july): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए जत्थे में 1591 पुरुष, 360 महिलाएं, 5 बच्चे, 64 साधु और 8 साध्वियां शामिल थीं जबकि पहलगाम बेस कैम्प के लिए भेजे गए जत्थे में 2,896 पुरुष, 651 महिलाएं, 5 बच्चे, 103 साधु और 13 साध्वियां शामिल थीं।

इस वर्ष 29 जून को यात्रा शुरू होने के बाद से 1 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जम्मू से रवाना होते समय सुबह का मौसम काफी सुहाना था। जम्मू में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन मार्ग पर कोई बाधा नहीं आई। देर शाम तक जम्मू से निकले अमरनाथ यात्री अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंच चुके थे। मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर आमतौर पर बादल छाए रहने और दिन में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया था।
 

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!