Margashirsha Amavasya: मार्गशीर्ष अमावस्या पर इस मुहूर्त में करें स्नान और दान, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 27 Nov, 2024 02:00 PM

amavasya

Margashirsha Amavasya 2024: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष अमावस्या की तिथि का बहुत खास महत्व है। इस बार मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत 30 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु, शिवजी और मां गंगा की पूजा करने का विधान है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Margashirsha Amavasya 2024: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष अमावस्या की तिथि का बहुत खास महत्व है। इस बार मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत 30 नवंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु, शिवजी और मां गंगा की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही गंगा स्नान और दान के लिए भी अमावस्या तिथि उत्तम मानी जाती है। इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करना भी शुभ होता है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं मार्गशीर्ष अमावस्या स्नान, दान के मुहूर्त और महत्व के बारे में-

PunjabKesari Amavasya
Margashirsha Amavasya 2024 Snan Muhurat मार्गशीर्ष अमावस्या स्नान दान मुहूर्त 2024
इस दिन गंगा स्नान का मुहूर्त सुबह 05 बजकर 08 मिनट से 06 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस समय में पूजा और दान कर सकते हैं। मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत 30 नवंबर 2024 को रखा जाएगा।

PunjabKesari Amavasya
Margashirsha Amavasya Mahatva मार्गशीर्ष अमावस्या महत्व
सनातन धर्म में मार्गशीर्ष अमावस्या का बहुत खास महत्व है। इस दिन खासतौर पर श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन स्नान-दान और पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

PunjabKesari Amavasya

इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। अमावस्या के दिन व्रत रखने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही कालसर्प दोष और शनि दोष से भी मुक्ति मिलती है।

PunjabKesari amavaysa

 

 

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!