Breaking




Amla Navami: अखंड लक्ष्मी और ऐश्वर्य के लिए आंवला नवमी पर करें ये काम

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Nov, 2023 08:31 AM

amla navami

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को आंवला नवमी या अक्षय नवमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है और ईश्वर से अपनी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Amla Navami 2023: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को आंवला नवमी या अक्षय नवमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है और ईश्वर से अपनी समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति का वरदान मांगा जाता है।

PunjabKesari Amla Navami


When is Amla Navami कब है आंवला नवमी ?
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार आंवला नवमी 21 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन किए गए पुण्य का अक्षय फल मिलने के कारण इसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है।

Importance of Amla Navami आंवला नवमी का महात्म्य
इस दिन भगवान विष्णु तथा आंवले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी से पूर्णिमा तक भगवान विष्णु आंवले के वृक्ष में ही निवास करते हैं। यही कारण है कि इस दिन आंवले की पूजा की जाती है। आंवला नवमी का व्रत एवं भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के समस्त कष्ट दूर होते हैं। साथ ही साथ गरीबी भी दूर होकर अखंड लक्ष्मी प्राप्त होती है। अगर इस दिन दान-पुण्य किए जाएं तो भक्तों को मोक्ष मिलता है।

PunjabKesari Amla Navami

What to do on Amla Navami क्या करें आंवला नवमी के दिन
इस दिन आंवले का पेड़ लगाना चाहिए। यदि आप किसी सार्वजनिक स्थान पर इस वृक्ष को लगाएं तो सर्वोत्तम रहेगा। ऐसा नहीं हो पाने पर अपने घर में भी एक गमले में वृक्ष लगा सकते हैं। यथासंभव गरीबों एवं जरूरतमंदों को भोजन करवाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

PunjabKesari Amla Navami


आचार्य अनुपम जौली
anupamjolly@gmail.com

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!