Ancient and famous Vat trees: ये हैं भारत के प्राचीन व प्रसिद्ध ‘वट वृक्ष’

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 25 Aug, 2022 10:33 AM

ancient and famous vat trees of india

आदि-अनादि काल से पेड़-पौधे मानव जीवन के परम सहयोगी रहे हैं, जिसमें पंच पल्लव के अंतर्गत वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ को सर्वप्रमुख स्थान प्राप्त है। वट वृक्ष की ही पूजा माता सती ने कैलाश पर्वत पर शिवशंकर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ancient and famous Vat trees of India: आदि-अनादि काल से पेड़-पौधे मानव जीवन के परम सहयोगी रहे हैं, जिसमें पंच पल्लव के अंतर्गत वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ को सर्वप्रमुख स्थान प्राप्त है। वट वृक्ष की ही पूजा माता सती ने कैलाश पर्वत पर शिवशंकर की प्राप्ति के लिए की थी। सती सावित्री ने सत्यवादी सत्यवान की प्राप्ति हेतु अखंड सती पर्व वट वृक्ष के नीचे ही सम्पन्न किया था, तो प्रलय काल में आदि नारायण वट पत्र पर ही शिशु रूप में विराजित हुए। भारत वर्ष में वट वृक्ष यत्र-तत्र सर्वत्र हैं, पर उनमें 7 तीर्थों के वट वृक्ष को पुण्यकारी स्थान प्राप्त है, जिनमें गया के प्राचीन पवित्र पुनीत वट को अक्षयवट कहा जाता है। गया का अक्षयवट पितृतीर्थ मोक्षधाम में सायुज्य मुक्ति प्रदाता है, तभी तो गया जहां श्राद्ध की इतिश्री होती है, वहीं है अक्षयवट।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

गया का वट वृक्ष
प्राचीन 365 वेदियां, मध्ययुगीन 54 वेदियां और वर्तमान त्रिवेदियों में गण्य अक्षयवट गया-बोधगया मार्ग पर स्थित माऊनपुर मोड़ से आधे कि.मी. दूरी पर है, जहां एक तरफ गदालोल वेदी तो दूसरी ओर माता मंगला गौरी का प्रसिद्ध मंदिर व भाव्यकूट पर्वत है। अक्षयवट की स्थिति राजा तीर्थ के दक्षिण में है, जिसके पीछे रुक्मिणी सरोवर व उसके आगे कपिलधारा नामक प्राचीन तीर्थ है। गया के अक्षयवट का उद्धार युगपिता ब्रह्मा ने किया तो ‘अक्षय’ होने का वरदान माता सीता से मिला। गया के अक्षयवट को जगतख्यात बनाने में श्री कृष्ण व पांडव बंधुओं का अमूल्य योगदान है।

PunjabKesari Banyan Tree, largest banyan tree in the world, national tree of india, largest banyan tree in india, oldest banyan tree in india, Which is the oldest tree of India, Which tree is Akshay Vat, Religious trees of India, Ancient and famous Vat trees of India 

तब महाभारतकालीन गया देशीय तीर्थों में अक्षयवट का अक्षुण्ण महत्व कायम था और इसकी परिपाटी आज भी विद्यमान है। तीर्थ दीपिका से स्पष्ट होता है कि :
वृंदावने वटोवंशी प्रयागेथ मनोरथा:
गयायां अक्षयख्यात: कल्पवस्तु पुरुषोत्तम॥
निष्कुंभावलु लंकायां मूलैक पंचघाटव
एतेषु वट मूलेषु सदा तिष्ठित माधव:॥

अर्थात वृंदावन में वंशीवट, प्रयाग में मनोरथवट, गया में अक्षयवट, जगन्नाथपुरी में कल्पवट और लंका में निष्कुंभ वट विराजमान हैं। इनमें लंका का निष्कुंभ वट हटाकर उज्जैन का सिद्धवट, पंचवटी का पंचवट और काशी का माधव वट मिलाकर पुण्य स्वरूपा सप्रवट की गणना की गई है और इनका अपना शास्त्रीय आधार भी है।

वृंदावन तथा प्रयागराज के वट वृक्ष
वृंदावन में यमुना किनारे के दर्जन भर घाटों के मध्य वंशीवट घाट है, जहां पर जाकर उस महान तरु का दर्शन किया जा सकता है, जिसके मूल में श्री माधव का शास्त्रोमुक्त स्थान है। विवरण है कि 1521 ई. में महान वैष्णव संत चैतन्य महाप्रभु ने यहां का दर्शन लाभ किया था।

PunjabKesari Banyan Tree, largest banyan tree in the world, national tree of india, largest banyan tree in india, oldest banyan tree in india, Which is the oldest tree of India, Which tree is Akshay Vat, Religious trees of India, Ancient and famous Vat trees of India 

गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर बसे प्रयागराज में त्रिवेणी संगम से थोड़ी दूरी पर अकबर-कालीन विशाल किले के अंदर विशाल अक्षयवट वृक्ष स्थित है, जिसे मनोरथ वट कहा जाता है। उत्तरकालीन पुराणों में प्रयाग के इसी अक्षयवट का उल्लेख स्थान-स्थान पर हुआ है। कभी यहीं से लोग अपने समस्त कार्यों का सम्पादन कर जीवन के अंतिम दिनों में गंगा जी में छलांग लगाकर जल समाधि ले लिया करते थे।

पहले किले की पातालपुरी गुफा में एक सूखी डाली गाड़कर उसमें कपड़ा लपेटकर उसे ही अक्षयवट के रूप में पूजते थे, पर यमुना किनारे भाग में इसकी मूल स्थिति ज्ञात हुई। इस महापुण्यकारी वृक्ष का दर्शन चीनी यात्री ह्वेनसांग ने 634 ई. में किया था।

पुरी का वट वृक्ष
पुरुषोत्तम तीर्थ अर्थात जगन्नाथपुरी में प्राचीन काल में नीलांचल पर्वत पर ही सबकी इच्छा पूर्ण करने वाला कल्पतरु था। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, माता सीता व भ्राता लक्ष्मण ने अपने वनवास काल में कुछ समय यहीं गुजारा था, इस कारण इसे कहीं-कहीं वनस्थली भी कहा गया है।

PunjabKesari Banyan Tree, largest banyan tree in the world, national tree of india, largest banyan tree in india, oldest banyan tree in india, Which is the oldest tree of India, Which tree is Akshay Vat, Religious trees of India, Ancient and famous Vat trees of India 

जगन्नाथपुरी के अनेक कुंड़ों में एक रोहिणीकुंड के बारे में मान्यता है कि इस कुंड में सुदर्शन चक्र की छाया पड़ती है। यहां प्रत्येक अमावस्या के दिन दूर-दूर से भक्तों का आगमन होता है।

पंचवटी
पंचवटी का शाब्दिक अर्थ होता है ‘जहां पीपल, बेल, वट, हड़ और अशोक, ये पांच वृक्ष लगे हों।’ दंडकारण्य (छत्तीसगढ़) क्षेत्र में भी एक पंचवटी नामक तीर्थ है, जो जगदलपुर से 62 कि.मी. की दूरी पर है।

PunjabKesari Banyan Tree, largest banyan tree in the world, national tree of india, largest banyan tree in india, oldest banyan tree in india, Which is the oldest tree of India, Which tree is Akshay Vat, Religious trees of India, Ancient and famous Vat trees of India 

नासिक में काले राम मंदिर के पास सीता गुफा की बगल में ही पांच प्राचीन वट वृक्ष हैं, इसलिए यह स्थान पंचवटी कहलाया।

उज्जैन का वट वृक्ष
भारतवर्ष में महाकाल की नगरी के रूप में विभूषित उज्जैन के प्राचीन स्थलों में सिद्धनाथ एक पुराण प्रसिद्ध स्थान है। विवरण है कि यहीं इंद्रपुत्र जयंत के अमृत कलश की जो चार बूंदें सम्पूर्ण जम्बूद्वीप के चार पुनीत पवित्र स्थलों पर टपकीं, उनमें एक स्थान यही है, जहां देवासुर संग्राम हुआ था। यहीं के प्राचीन वट को ‘सिद्धवट’ कहा जाता है।

PunjabKesari Banyan Tree, largest banyan tree in the world, national tree of india, largest banyan tree in india, oldest banyan tree in india, Which is the oldest tree of India, Which tree is Akshay Vat, Religious trees of India, Ancient and famous Vat trees of India 

काशी का वट वृक्ष
काशी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर द्वार से निकल कर श्री दुंडिराज गणेश स्थान की ओर चलने पर सर्वप्रथम बाएं मार्ग में श्री शनैश्चर मंदिर के पास महावीर जी के कोने में प्राचीन वट को अक्षयवट कहा जाता है। यहीं श्री ‘नकुलेश्वर’ व ‘द्रुपदादित्य महादेव’ का स्थान है। 

PunjabKesari Banyan Tree, largest banyan tree in the world, national tree of india, largest banyan tree in india, oldest banyan tree in india, Which is the oldest tree of India, Which tree is Akshay Vat, Religious trees of India, Ancient and famous Vat trees of India 
 
झारखंड का वट वृक्ष

झारखंड राज्य में कहलगांव अनुमंडल में गंगा नदी के किनारे वटेश्वर पर्वत (पत्थरधट्टा पहाड़ी) पर वटेश्वर तीर्थ (वट पर्वनिका) है। वेदों, पुराणों, पाणिनीय आदि ग्रंथों में वट, वर्षा और वद्र्धन शिव शब्द के पर्याय के रूप में उल्लेखित हैं। वटेश्वर स्थान के साथ वट प्रवर्तक पर्व और वर्षावद्र्धन अनुष्ठान की चर्चा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिव के वट, वटेश्वर, वटराज आदि पर्यायों के साथ वर्षावद्र्धन अनुष्ठान का घनिष्ठ संबंध रहा है।

PunjabKesari Banyan Tree, largest banyan tree in the world, national tree of india, largest banyan tree in india, oldest banyan tree in india, Which is the oldest tree of India, Which tree is Akshay Vat, Religious trees of India, Ancient and famous Vat trees of India 

कुछ अन्य प्रसिद्ध वट वृक्ष
कोलकाता के बोटैनिकल गार्डन में स्थित वट वृक्ष तो विश्व का सबसे विशाल वट वृक्ष है। वहीं ओडि़शा में स्थित एक 500 वर्ष प्राचीन वट वृक्ष भी काफी लोकप्रिय है।

स्पष्ट है कि भारत में वट वृक्ष की स्थिति कायम है, जिनका अपना स्वर्णिम इतिहास व उज्ज्वल सांस्कृतिक पृष्ठभूमि है। महाभारत के वनपर्व में आया है कि संसार के सभी पापों का हरण करने वाले संसार रूपी वृक्ष (मोह माया) को नाश करने वाले तथा अक्षय वृक्ष प्रदान करने वाले वट वृक्ष को नमस्कार है।

PunjabKesari kundlitv

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!