mahakumb

आज का राशिफल 15 सितंबर, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Sep, 2022 07:34 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिवार में चल रही स्वास्थ्य

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिवार में चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का आज समाधान मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को वेतन में वृद्धि मिलने की सम्भावना है। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। नौकरी में काम की व्यस्तता के कारण शाम को थकावट महसूस करेंगे। किसी बड़े काम को पूरा करने में आपका उतावलापन आपको परेशानी में डाल सकता है। जोखिम भरे कामों को आज शुरू न करें।
उपाय- काले तिल दूध में मिला का पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। निजी कामों को पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा से संबंधित किसी समस्या का समाधान निकलेगा।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थियों को बेकार के कामों में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कार्यशैली को बदलने की कोशिश करेंगे, जिससे आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलेगा।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार के कामों में गति आएगी। आपके कुछ निर्णयों से आपका साझेदार नाखुश हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, परन्तु दोपहर बाद सभी विपरीत परिस्थितयां आपके अनुकूल हो जाएंगी।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। प्रेम प्रसंगों में अनुकूलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाज़ी में लिए गए निर्णय भविष्य में परेशान कर सकते हैं। खर्चों को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आलस्य के कारण किसी महत्वपूर्ण काम को नज़रअंदाज़ करेंगे, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के व्यवहार में कुछ बदलाव दिखाई देगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज दिया उधार वापस मिलने में परेशानी हो सकती है इसलिए आज किसी को उधार देने से बचें। अपनी गुप्त बातों को किसी करीबी के साथ साझा कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण घर का माहौल बिगड़ जायेगा।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। संतान सम्बन्धी किसी परेशानी को सुलझाने में आज आप सक्षम रहेंगे। भाइयों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आज अपने क्रोध और वाणी में नियंत्रण रखें।
उपाय- सात्विक भोजन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!