mahakumb

आज का राशिफल 11 मार्च, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Mar, 2023 07:33 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आप अपने सभी कार्यों के प्रति

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आप अपने सभी कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगे, जिस कारण लगभग सभी क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी। कोई नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। गृहस्थ जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ किसी छोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रुका धन आज वापस मिलने की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। साझेदारी में काम करना लाभदायक रहेगा।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहने वाला है। घर के बड़ों से व्यापार में प्रगति की प्रेरणा प्राप्त होगी। दिनचर्या में कुछ सकारात्मक परिवर्तन नज़र आयेंगे।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एक साथ बहुत से काम शुरू न करें अन्यथा किसी भी काम को संपन्न करना आपके लिए मुश्किल होगा। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार आ सकता है।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कारोबार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको सफलता मिलेगी। बहन की मदद से पारिवारिक दायित्वों को पूरा करेंगे। व्यापार में साझेदार से अधिक अपेक्षा रखने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
उपाय- शराब का सेवन न करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, वापसी मिलने की सम्भावना कम है। कारोबार में प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें। मौसमी बदलाव के कारण किसी इन्फेक्शन से संक्रमित हो सकते हैं।
उपाय- गोल्डन पेन इस्तेमाल करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की संगति और गतिविधियों पर नज़र रखने की आवश्यकता है। आज अपने व्यक्तिगत जीवन और भविष्य की योजनाओं के बारे में विचार करने की जरुरत है। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
उपाय- किसी की बुराई न करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। कारोबार में मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। संतान के एडमिशन को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव दिखाई देंगे। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें, अन्यथा खुद के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। भाइयों और मित्रों की सहायता से कुछ रुके कामों को पूरा करेंगे।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!