Breaking




आज का राशिफल 8 जून, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Jun, 2024 06:49 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। प्रॉपर्टी सम्बन्धी सभी शुरू किये हुए काम आज संपन्न

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। प्रॉपर्टी सम्बन्धी सभी शुरू किये हुए काम आज संपन्न करेंगे। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी, साथ ही आपके संपर्कों में भी वृद्धि होगी। विपरीत परिस्थिति हो तो धैर्य और संयम का सहारा लें। पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आय में वृद्धि के अवसर मिलेंगे परन्तु व्यय में भी बढ़ोतरी होगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। बिना मांगे आज किसी को कोई सलाह न दें। मौसम में बढ़ती गर्मी के कारण माता के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में कुछ दिनों से चल रहे नुकसान की आज भरपाई कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और वे आपकी पदोन्नति के बारे में विचार कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा।
उपाय- घर में पीतल के बर्तनों का उपयोग करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में दिन भर व्यस्त रहेंगे। परिजनों से आज किसी विशेष मुद्दे पर सलाह ले सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर टालना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा।
उपाय- खोटे सिक्के घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज किसी भी नए काम को शुरू करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करें। युवाओं को आज अपने शब्दों और विचारों दोनों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है, अन्यथा परिजनों की नाराजगी सहनी पड़ेगी। शाम को परिवार के साथ डिनर का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- इलायची का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज करीबी रिश्तेदार के घर किसी घरेलू कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। व्यावसायिक योजनाओं को क्रियान्वित करने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। विदेश में रहने वाले मित्र से आज कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा हुआ रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सुझाव आपके रुके कामों को पूरा करने में मदद करेंगे। संतान के बदलते स्वभाव से आप चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। ठेकेदारी का काम कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। घर का वातावरण आपके अनुकूल बना रहेगा। प्रॉपर्टी के मामलों में जल्दबाज़ी न करें। व्यापार में साझेदार की मदद से कुछ लाभदायक डील मिलने की उम्मीद है।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से सहकर्मी प्रेरणा लेंगे और अच्छा काम करने की कोशिश करेंगे। भाइयों के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन हो सकती है।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!