आज का राशिफल 29 जून, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Jun, 2024 10:19 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज सभी मुश्किल कामों को अपनी मेहनत और परिश्रम से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज सभी मुश्किल कामों को अपनी मेहनत और परिश्रम से पूरा करने में सफल रहेंगे। कारोबार में आज कोई मन मुताबिक डील मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज का दिन मजबूत रहेगा।
उपाय- नारंगी या लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के पूरे परिणाम मिलेंगे। आज किसी करीबी से कोई सुखद समाचार सुनने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में भावनाओं की बजाय बुद्धि से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी। आज शुरू किये गए सभी काम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करेंगे।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यावसायिक काम को लेकर कुछ दिनों से चल रही दुविधा से आज मुक्ति मिलेगी। घर के बड़ों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक चर्चा करेंगे। युवाओं को व्यर्थ की गतिविधियों पर समय और धन दोनों नष्ट करने से बचना चाहिए।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी जिस कारण शाम तक खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। विपरीत परिस्थिति में धैर्य और संयम से काम लेंगे तो सभी काम अपने आप बनते नज़र आयेंगे। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
उपाय- सफ़ेद चन्दन का तिलक लगायें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। घर में किसी पिकनिक की योजना बनेगी जिस में सभी सदस्य बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। भाई-बहनों के बीच चल रहा विवाद माता की मध्यस्थता से हल होगा। नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से दूरी बना कर रखें।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी में पैसा व्यय करेंगे। खर्चों की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। घरेलू व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। त्वचा सम्बन्धी कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- छोटी कन्याओं को मिश्री युक्त खीर खाने को दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। अपनी गुप्त बातों को किसी के साथ साझा न करें अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। विद्यार्थियों को बेकार की बातों पर ध्यान न देकर पढ़ाई में एकाग्र होने की जरुरत है। आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे परन्तु जल्दी ही इस समस्या से मुक्ति मिलेगी।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं, जिस के लिए आपको बैंक से थोड़ा ऋण भी लेना पड़ेगा। रिश्तेदारों के साथ संबधों में मधुरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई सहकर्मी आपकी छवि ख़राब करने की कोशिश करेगा सतर्क रहें।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। रुके कामों को योजनाबद्ध तरीके से दोबारा शुरू करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। समाजिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज किसी समाज कल्याण करने वाले संस्था के साथ जुड़ कर भी काम करने का मौका मिल सकता है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!