आज का राशिफल 22 जुलाई , 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Prachi Sharma,Updated: 22 Jul, 2024 06:31 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। किसी के बहकावे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। किसी के बहकावे में आकर कोई ऐसा कदम न उठाये जिसके लिए आपको भविष्य में पछताना पड़ें। सामाजिक कार्यों में रुचि थोड़ी कम रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- भगवान विष्णु की सेवा करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। काम में अधिक व्यस्त रहने के कारण परिवार के साथ उचित समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। कोई भी नया निवेश करने से बचें। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य की कमी दिखाई दे सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में किसी से बहस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है परन्तु आप अपनी मधुर वाणी और धैर्य से स्थिति को अपने नियंत्रण में रखेंगे। संतान के भविष्य के लिए कुछ धन किसी पॉलिसी में निवेश करेंगे। नौकरी में बदलाव को इच्छुक व्यक्तियों को आज शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- बेसन के लड्डू बाटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विदेश में रहने वाले मित्र की सहायता से व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कंप्यूटर का काम कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। ससुराल पक्ष से कोई मेहमान घर आएगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
उपाय- ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। घर में ऑनलाइन काम कर रहे व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलेगा। भाई बहनों के सहयोग से कोई रुकी इच्छा पूर्ण होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ सहकर्मी जलन की भावना से उच्च अधिकारियों के सामने आपकी बुराई कर सकते हैं, सावधान रहें।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें। जल्दीबाज़ी और अति उत्साह के कारण किसी बनते काम में रूकावट आ सकती है। अपनी बिजी दिनचर्या में से कुछ समय बच्चों के लिए निकालने की आवश्यकता है।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाबजल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। पारिवारिक वातावरण आपके अनुकूल बना रहेगा। करीबी परिजनों के साथ फ़ोन के माध्यम से बातचीत करेंगे। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। साझेदारी के व्यापार में पारदर्शिता रखने की जरुरत है।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाये।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आर्थिक मामलों के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेंगे जो आपके पक्ष में रहेंगे। प्रॉपर्टी सम्बंधित रुका हुआ काम आज पूरा होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियां आपके नियंत्रण में रहेगी।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यर्थ के खर्चों से बचें और खर्चा समय करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण शाम तक खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। व्यापार के महत्वपूर्ण फैसले भावनाओं में बहकर न लें। उच्च रक्तचाप की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!