आज का राशिफल 16 सितंबर, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Sep, 2024 08:40 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिश्रम के मुकाबले परिणाम कम

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिश्रम के मुकाबले परिणाम कम मिलेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए दिन शुभ रहेगा। कारोबार में मनचाहे परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।
उपाय- भगवान विष्णु की सेवा करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। धार्मिक और आधित्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कारोबार में कुछ बनते कामों में रूकावट आ सकती है। नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से दूर रहें। किसी विशेष काम से सम्बंधित योजना को क्रियान्वित करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज व्यापार से सम्बंधित छोटी यात्रा करने का योग बनता है। युवा अपने दिन में कुछ सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। आज कोई नया निवेश करने से बचें।
उपाय- चने की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज पारिवारिक कामों को प्राथमिकता देंगे। घर के नवीनीकरण के बारे में विचार बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर घर के सदस्यों के साथ चर्चा होगी। किसी करीबी के निजी कामों में हस्तक्षेप करने से बचें।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। घर के बड़ों को समय के साथ अपने स्वभाव में लचीलापन लाने की जरुरत है। घर के बदलाव सम्बन्धी कुछ योजना बनायेंगे। संतान की कुछ परेशानियों को सुलझाने में उसकी मदद करेंगे। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युवा अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। महिलाएं घर के रख-रखाव और व्यवस्था बनाये रखने में समय व्यतीत करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्य कुशलता से कुछ जटिल समस्याओं का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज मन किसी बात को लेकर चिंतित रहेगा। व्यापार में साझेदार के साथ कुछ दिनों से चल रहा विवाद आज सुलझने की सम्भावना है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आय और व्यय में नियंत्रण रखने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च के कारण आपकी बचत प्रभावित हो सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं। आज किसी से बातचीत के दौरान अपने शब्दों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
उपाय- कौवों को रोटी दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। परिवार के साथ अच्छा सामंजस्य बना रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ डिनर का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- शहद का सेवन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!