आज का राशिफल 9 अक्टूबर, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Oct, 2024 02:55 PM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन भर खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। व्यावसायिक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन भर खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। व्यावसायिक व्यस्तता के बावजूद घर-परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आज अपनी क्रोधी स्वभाव पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
उपाय- रविवार के दिन नमक का सेवन न करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र की गतिविधियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। सहकर्मियों और अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगी। माता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- सार्वजानिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार होगी। बहुत दिनों बात आज किसी परिजन के साथ मुलाकात होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में थोड़ी मेहनत कर अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर का वातावरण आपके अनुकूल बना रहेगा।
उपाय- गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आर्शीवाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बदलते समय के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाने की जरुरत है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ तालमेल बना कर रखने में परेशानी हो सकती है। दूसरों के मामलों में बिना बोले हस्तक्षेप करना आपको परेशानी में डाल सकता है।
उपाय- गंगा जल से स्नान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यावसायिक परिस्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अधिकारी आपकी पदोन्नति के बारे में विचार बना सकते हैं। व्यवसाय में साझेदार के साथ चल रहा विवाद आज सुलझता दिखाई देगा।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। घरेलू कामों को निपटाना आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। व्यवसाय में महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेने में देरी होगी। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम और खेलकूद में अधिक लगेगा।
उपाय- माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यवसाय को लेकर छोटी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। युवाओं का करियर के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। घर में सुख-साधनों की वृद्धि होगी। आज पुरानी बातें याद कर मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। अपने चलते कामों को अधूरा छोड़ना भविष्य में आपको परेशानी में डाल सकता है। अहंकार और क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। करीबी रिश्तेदार के साथ गलतफहमी के कारण दूरियां आ सकती है, बातचीत कर गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करें।
उपाय- सरसों के तेल में अपनी परछाई देख कर मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। संतान को शिक्षा के क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। आलस्य के कारण आज आपके कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह जायेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। खानपान व्यवस्थित रखने की जरुरत है अन्यथा एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!