आज का राशिफल 18 अक्टूबर, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Oct, 2024 06:24 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज भाग्य हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। प्रॉपर्टी से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज भाग्य हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कोई बड़ा निर्णय लेंगे। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी। रुका पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। अनजान व्यक्तियों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें।
उपाय- सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, वे किसी नए विशेष में रुचि दिखायेंगे।
उपाय- मंदिर में चावल दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। खुद को फिट रखने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। घर के बड़े धार्मिक कार्यों में दिन का अधिकांश समय व्यतीत करेंगे। घर में किसी करीबी मेहमान के आने की सम्भावना है।
उपाय- पीपल के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज अपनी व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने मनपसंद के कामों में व्यतीत करेंगे। मनोरंजन कार्यों में कुछ धन व्यय करेंगे। बनते कामों में रूकावट आने से मन परेशान होगा। नौकरी में महत्वपूर्ण मुद्दों पर जल्दीबाज़ी करने से नुकसान उठाना पड़ेगा।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे व्यक्तियों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करेंगे। ऑनलाइन काम कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा।
उपाय- शराब का सेवन न करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में खुद को न उलझायें। पड़ोसियों के साथ चल रहा विवाद आज सुलझने की सम्भावना है। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल में कमी दिखाई देगी।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बच्चे माता के साथ ननिहाल पक्ष घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। युवाओं को कल्पना की दुनिया से बाहर निकल कर वास्तविकता में जीने की आवश्यकता है। बदलते मौसम का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाये।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को किसी दूसरी नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा, जिस में आपकी आय अधिक रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। संतान की संगति पर नज़र रखने की आवश्यकता है।
उपाय- किसी जरूरतमंद की मदद करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। बड़े भाइयों अथवा मित्रों से आज आपको कोई कीमती उपहार मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उच्च रक्तचाप की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।
उपाय- देसी खांड मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!