आज का राशिफल 27 अक्टूबर, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 Oct, 2024 02:01 PM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज भाग्य हर क्षेत्र में आपका साथ देगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज भाग्य हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। घर की व्यवस्था सुधारने में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आर्थिक गतिविधियां आपने अनुकूल बनी रहेगी। आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा।
उपाय- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आपका विनम्र स्वभाव परिजनों को प्रभावित करेगा। घर की जरुरत वाली वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। महिलाएं घर की साज सज्जा में दिन का अधिकांश समय व्यतीत करेगी। बहुत दिनों से रुके सभी काम अपने आप बनते नज़र आयेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। उधार दिया पैसा आज वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज सभी काम आपके मन मुताबिक पूरा करेंगे। आज कोई भी व्यापारिक बड़ा निर्णय लेने से पहले घर के बड़ों से सलाह अवश्य लें। युवा अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर स्पष्ट नज़र आयेंगे।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज बाहर के खानपान से बचें अन्यथा एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। संतान की संगति पर नजर रखें। कुछ दिनों से चल रही घरेलू परेशानी का आज आपको समाधान मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई मनपसंद उपहार मिलेगा।
उपाय- नीले रंग के वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को किसी नए प्रोजेक्ट में काम करना का मौका मिलेगा। आज आपके आलस्य के कारण व्यापार की कोई महत्वपूर्ण डील आपके साथ से निकल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- पानी वाला हरा नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मियों और अधिकारियों की मदद से आपके सभी काम समय पर पूरा करेंगे। अनजान व्यक्तियों पर जरुरत से अधिक विश्वास करने से नुकसान उठाना पड़ेगा।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज किसी के साथ पैसों का लेनदेन करते समय सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में काम की व्यस्तता के कारण शाम को शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। कोई पुराना रोग दोबारा आज आपको परेशान कर सकता है।
उपाय- मंदिर की छत पर एक तिकोना झंडा लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। निजी नौकरी कर रहे व्यक्तियों पर लक्ष्यों को पूरा करने का दबाव बना रहेगा जिस कारण उनको ओवर टाइम करना पड़ेगा। घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नवविवाहित व्यक्तियों के घर किसी नए मेहमान के आने की अच्छी खबर आएगी। भाइयों के बीच चल रहा विवाद आज सुलझ सकता है। व्यवसाय में आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उच्च रक्तचाप की समस्या आज आपको परेशान कर सकती है।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।


आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 
 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!