mahakumb

आज का राशिफल 17 फरवरी, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Feb, 2025 03:38 PM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यवसाय में कामकाज की अधिकता रहेगी परन्तु

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यवसाय में कामकाज की अधिकता रहेगी परन्तु परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने के लिए आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे। करीबी रिश्तेदार के साथ लंबे समय से चल रही अनबन को आज सुलझाने में सफलता मिलेगी।
उपाय- घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को आज कुछ नए ऑर्डर मिलेंगे, जिनको पूरा करने के लिए उनको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। अचल संपत्ति में नया निवेश करने का विचार बना सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
उपाय- पानी से भरा एक कुम्भ मंदिर में स्थापित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। कार्यक्षेत्र में पैसों का लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। घर में मेहमानों के आने से खर्च बढ़ने की सम्भावना है।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थियों को उनके मुश्किल विषयों को समझने में गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज व्यापार करने वाले व्यक्तियों को घर के बड़ों की सलाह से व्यापार को नई गति मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कुछ अनचाहे खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। संतान की तरफ से उसके करियर को लेकर शुभ समाचार सुनने को मिलेगी। युगल प्रेमी अपने भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। जोखिम भरी संपत्ति में निवेश करने से बचें।
उपाय- पानी वाला हरा नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युवाओं को अपने करियर को संवारने के लिए उच्च शिक्षा से सम्बंधित किसी परिजन से चर्चा करेंगे। व्यापार में चल रही असमंजस की स्थिति से आज बाहर निकलने में जीवनसाथी की सलाह आपके बहुत काम आएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आएगा।
उपाय- स्त्रियों का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई चुनौतियां मिलेंगी, जिनको पार कर पाना आपके लिए आसान काम नहीं होगा। विपरीत स्थिति से लड़ने के लिए धैर्य और संयम आपके लिए सबसे बड़ा हथियार बन सकते हैं। व्यापार में अपने सरल स्वभाव और बुद्धिमत्ता से अपने प्रतिद्वंदियों पर विजय प्राप्त करेंगे।
उपाय- गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी के साथ अनबन होने की सम्भावना है, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा स्थिति और अधिक बिगड़ सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आज घरेलू वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। काम से दूर हटकर कुछ समय आत्म मनन के लिए निकालने की आवश्यकता है।  
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, जिसके चलते आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छी नौकरी मिलने की सम्भावना है। क़ानूनी मामलों को कोर्ट के बाहर ही निपटाने की कोशिश करें, अन्यथा समय और पैसा दोनों बर्बाद होगा।
उपाय- बूंदी का प्रसाद हनुमान जी को अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!