Breaking




आज का राशिफल 18 अप्रैल, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Sarita Thapa,Updated: 18 Apr, 2025 07:07 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आप अपनी बचत को संतान की उच्च शिक्षा से संबंधित कामों के लिए निवेश करने का विचार बनाएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आप अपनी बचत को संतान की उच्च शिक्षा से संबंधित कामों के लिए निवेश करने का विचार बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके सभी कामों में सहयोग करेंगे, जिससे आप अपने सभी काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। रुका पैसा वापस मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। महिलाएं घर की सुख सुविधा संबंधित वस्तुओं पर धन व्यय करेगी। संतान के विवाहित जीवन में चल रही किसी परेशानी को दूर करने में सफलता मिलेगी।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज शुरू किये गए सभी काम सुचारू रूप से चलेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अमल करने की सलाह दी जाती है। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रहेगी, इसलिए दोनों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। युवाओं अपने भविष्य के लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट दिखाई देंगे। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिजन के साथ चल रहा विवाद आज सुलझ सकता है। ससुराल पक्ष से कुछ मेहमान आपसे मिलने आयेंगे।
उपाय- नारियल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर के नवीनीकरण के बारे में विचार बनेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। युवाओं को कल्पना की दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविकता का सामना करने की आवश्यकता है।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। महिलाएं अपनी रचनात्मकता को घर की साज सज्जा में उपयोग करेगी। घर में विवाह योग्य व्यक्ति के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आएगा। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी, बजट बना कर चलने की आवश्यकता है।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। पत्नी पत्नी के बीच किसी छोटी बात को लेकर कहासुनी होगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण अपने व्यक्तिगत कामों को स्थगित करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। पैतृक संपत्ति की मदद से आप अपने व्यवसायिक लोन को चुकाने की कोशिश करेंगे। रुका पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुछ समय पहले किये गये निवेश से आज लाभ मिलने की सम्भावना है।
उपाय- उड़द की दाल जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यापार में कुछ दिनों से चल रही निराशा आज संतुष्टि में बदलेगी। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने के बाद कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव करेंगे। मित्रों के साथ किसी छोटी रोमांचक यात्रा का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र धारण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!