Breaking




Smile please: मूर्ख दूसरों पर हंसते हैं, बुद्धिमान खुद पर

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Jul, 2024 07:45 AM

anmol vachan

अगर शांति चाहते हो तो लोकप्रियता से बचिए। -अब्राहम लिंकन संयोग भगवान का बचा हुआ गोपनीय रास्ता है। -अरस्तु

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अगर शांति चाहते हो तो लोकप्रियता से बचिए। -अब्राहम लिंकन

संयोग भगवान का बचा हुआ गोपनीय रास्ता है। -अरस्तु

PunjabKesari Smile please

उम्मीद जागती आंखों से देखा जाने वाला स्वप्न है। -अरस्तु

PunjabKesari osho

मनुष्य का हमेशा डर के जरिए ही शोषण किया जाता है। जहां डर खत्म हो जाता है, वहां जीवन शुरू हो जाता है। -ओशो
             
मूर्ख दूसरों पर हंसते हैं, बुद्धिमान खुद पर। -ओशो

PunjabKesari Chanakya

नर्क के तीन द्वार हैं, वासना, क्रोध और लालच। -चाणक्य

शत्रु की दुर्बलता जानने तक। उसे अपना मित्र बनाए रखें। -चाणक्य

PunjabKesari kabir

माया मोहिनी गहन अंधेरी रात्रि के समान सबके ऊपर फैली हुई है। जो इसके मोह (धन-वैभव) की मस्त निद्रा में सो गए, समझो वे मन के विकार (काम, क्रोध, लोभादि) रूपी डाकुओं द्वारा लुट गए और जो वास्तविक अनमोल वस्तु ‘सत्य ज्ञान’ है, उससे वंचित होकर रोते ही रह गए। -संत कबीर

अनेक जन्मों से किया गया दान, अध्ययन और तप का अभ्यास अगले जन्म में भी मनुष्य को सत्कर्मों की ओर बढ़ाता है, अर्थात वह दूसरे जन्म में भी शास्त्रों के अध्ययन को, दान देने की प्रवृत्ति को और तपस्यारत जीवन को दूसरों के पास तक पहुंचाता है। - आचार्य  चाणक्य

ईमानदारी से मेहनत करते रहो रुकना नहीं। अपने कदम आगे बढ़ाते रहो। कभी तो काले बादल छटेंगे और अंधेरी रात बीतेगी। सूरज निकलेगा। आपकी जिंदगी में प्रकाश होगा। उम्मीद मत छोड़ो। —हरभजन लाल अरोड़ा

PunjabKesari Smile please

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

85/4

10.1

Chennai Super Kings

230/5

20.0

Gujarat Titans need 146 runs to win from 9.5 overs

RR 8.42
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!