April 2025 predictions: अप्रैल में ग्रहों का खेल मचाएगा धूम, जानिए किन्हें मिलेगी शोहरत और कामयाबी

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 31 Mar, 2025 04:09 PM

April 2025 predictions: अप्रैल का महीना ज्योतिष की दृष्टि से और खगोल विज्ञान की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने ग्रहों का जबरदस्त खेल होगा और इस खेल के चलते कई राशियों को पैसा, शोहरत और कामयाबी मिलेगी। कुछ राशियों की लव लाइफ बेहतर...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April 2025 predictions: अप्रैल का महीना ज्योतिष की दृष्टि से और खगोल विज्ञान की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने ग्रहों का जबरदस्त खेल होगा और इस खेल के चलते कई राशियों को पैसा, शोहरत और कामयाबी मिलेगी। कुछ राशियों की लव लाइफ बेहतर होगी और कुछ राशियों का करियर तेजी से आगे बढ़ेगा। कुछ राशियों का बिजनेस चमकेगा तो कुछ राशियों के इनकम के साधन बनेंगे। कुछ राशियों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और कुछ राशियों को रोमांस के मौके मिलेंगे क्योंकि कई ग्रह मिलकर इस महीने अपना-अपना प्रभाव दिखाने वाले हैं। तो ग्रहण के इस खेल को जानने के लिए हो जाइए तैयार।
PunjabKesari April 2025 predictions

अप्रैल महीने में ग्रहों का जबरदस्त खेल पहले हफ्ते से ही शुरू होने जा रहा है। जब ग्रहण के सेनापति मंगल ग्रह मिथुन राशि का सफर पूरा करके फिर से अपनी नीच कर्क राशि में लौट आएंगे। इसके बाद अभी अस्त चल रहे शनि और बुध ग्रह भी उदय हो जाएंगे। 13 अप्रैल को शुक्र ग्रह मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। 14 अप्रैल को सूर्य अपनी उच्च मेष राशि में आ जाएंगे और महीने के अंत में 28 अप्रैल को शनि देव अपने ही उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस महीने नवरात्रि और बैसाखी जैसे शुभ पर्व भी आपकी जिंदगी में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। इस माह शुक्र, शनि, बुध, मंगल और गुरु की स्थिति कई राशियों को शुभ फल प्रदान करेगी यानी ग्रहों का जबरदस्त खेल अप्रैल महीने में होने वाला है और ग्रहों का यह खेल कई राशियों के जीवन में जबरदस्त हलचल मचाने वाला है।

PunjabKesari nakshatra
मेष: सबसे पहले मेष राशि की बात करते हैं तो मेष राशि वालों के लिए अप्रैल महीना बहुत शुभ रहने वाला है। हालांकि मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी शुरू हो चुकी होगी लेकिन इसके बावजूद ग्रहों की चाल से मेष राशि वालों को जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा और  तरक्की के शुभ योग बनेंगे। आपके सोशल सर्कल में भी वृद्धि होगी और आप कुछ नए संपर्क भी बनाएंगे।  व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए साल का पहला महीना ही तरक्की से भरा होगा। कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं।

वृषभ: वृषभ राशि की बात करूं तो वृषभ राशि वाले बहुत भाग्यशाली रहने वाले हैं क्योंकि ग्रहों की चाल आपकी जिंदगी में कमाल दिखाने वाली है। आप काफी पॉजिटिव बदलाव महसूस करेंगे। करियर के लिहाज से भी यह महीना आपके लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होने वाला है। प्रमोशन का तोहफा भी मिल सकता है और अगर प्राइवेट सेक्टर में हैं तो बेहतर पैकेज पर किसी बड़ी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर मिल सकता है। अगर आप बिजनेस करते हैं तो अब मुनाफा कमाने का बेहतरीन मौका आपके हाथ आएगा।

मिथुन: मिथुन राशि वाले बहुत लकी रहने वाले हैं क्योंकि ग्रहों की चाल आपके लिए मददगार साबित होगी। लग्जरी लाइफ के प्रतीक माने जाने वाले शुक्र ग्रह आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे और धन लाभ के अवसर भी आपको प्रदान करेंगे। लव लाइफ भी आपकी बेहतर होगी और प्रेम संबंध परवान चढ़ेगा।

कर्क: कर्क राशि वालों को अब शनि की ढैया से मुक्त होने पर बहुत राहत मिलेगी। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर भी सुनने को मिलेगी। प्रमोशन के योग भी बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह: सिंह राशि की बात करें तो ग्रहों का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। हालांकि शनि की ढैया भी सिंह राशि पर शुरू हो चुकी है लेकिन आपको अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपको अपने करियर में कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है या नई नौकरी का भी प्रस्ताव मिल सकता है। मां लक्ष्मी की आप पर कृपा बनी रहेगी।

कन्या: अप्रैल में ग्रहों के गोचर का शुभ प्रभाव कन्या वालों के जीवन में भी देखने को मिलेगा। इनकी आमदनी बढ़ सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होने की उम्मीद रहेगी। कर्ज चुकाने में सफल हो सकते हैं। बिजनेस में नया निवेश मिल सकता है या आप अपने काम का विस्तार करने में सफलता पा सकते हैं।

तुला: तुला राशि वालों के लिए यह महीना शानदार रहने वाला है। करियर में सफलता मिलेगी। लव लाइफ बेहतर होगी। प्रेम और रोमांस के मौके मिलेंगे। प्रमोशन का योग बनेगा। विदेश से भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि की बात करते हैं तो वृश्चिक राशि वालों की लव लाइफ पहले से बेहतर होती जाएगी। शनि की ढैया भी समाप्त हो जाएगी। तरक्की के रास्ते खुलते चले जाएंगे। रोमांस के मौके मिलेंगे। नया फ्लैट या वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ मिलेगी।

धनु: धनु राशि पर शनि की ढैया शुरू हो जाएगी लेकिन इस महीने ग्रहों के खेल से धनु राशि वालों को कई स्रोतों से इनकम हासिल होगी और लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं का भी हल निकालेंगे। प्रमोशन का योग भी बनेगा और बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी बड़ी कंपनी में भी स्विच कर सकते हैं।

मकर: मकर राशि वालों के लिए तो यह महीना खुशियों का पैगाम लेकर आ रहा है क्योंकि मकर राशि शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो चुकी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से नई गाड़ी खरीद सकते हैं। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए समय बढ़िया है। कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

कुंभ: ग्रहों का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों को शानदार सफलता देने वाला है। आपके कई अटके काम बनते चले जाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में भी सफलता मिलेगी। विदेश से भी अच्छी खबर मिलेगी। बिजनेस में भी कामयाबी मिलेगी और कोई नई प्रॉपर्टी भी आप बना सकते हैं।

मीन: मीन राशि वालों को मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति तो मजबूत होगी लेकिन करियर में थोड़े स्ट्रगल का सामना भी करना पड़ेगा। विरोधी थोड़ा परेशान कर सकते हैं लेकिन अंतिम जीत आपकी ही होगी। स्वास्थ्य पक्ष का आपको ख्याल रखना होगा लेकिन संतान की तरफ से कोई गुड न्यूज़ मिलेगी।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari April 2025 predictions

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!