Breaking




April Shubh Muhurat 2025: गृह प्रवेश और विवाह के लिए अप्रैल के Best मुहूर्त, जानें कब रहेगा शुभ समय

Edited By Prachi Sharma,Updated: 28 Mar, 2025 01:04 PM

april shubh muhurat 2025

पंचांग के अनुसार अप्रैल 2025 में विभिन्न धार्मिक और पारंपरिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे। शुभ मुहूर्त के दौरान किए गए कार्यों में सफलता, समृद्धि, और खुशहाली का वास होता है

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

April Shubh Muhurat 2025: पंचांग के अनुसार अप्रैल 2025 में विभिन्न धार्मिक और पारंपरिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे। शुभ मुहूर्त के दौरान किए गए कार्यों में सफलता, समृद्धि, और खुशहाली का वास होता है। ज्योतिष के अनुसार, सही समय पर शुभ कार्य करने से ग्रहों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, और इसका प्रभाव जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ता है। इस कारण, पारंपरिक कार्यों के लिए मुहूर्त का पालन करना महत्वपूर्ण माना जाता है। खासकर गृह प्रवेश, विवाह, नामकरण जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर सही मुहूर्त का चुनाव करना घर-परिवार के लिए लाभकारी साबित होता है। विशेष रूप से गृह प्रवेश जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए अप्रैल में एक ही दिन का मुहूर्त शुभ रहेगा, जबकि अन्य मुहूर्त भी विवाह, नामकरण या अन्य पूजा-अर्चना के लिए उपयुक्त होंगे।

PunjabKesari April Shubh Muhurat 2025

Sarvartha Siddhi Yog सर्वार्थ सिद्धि योग
सर्वार्थ सिद्धि योग एक बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण योग है जो हिंदू ज्योतिष में देखा जाता है। इस योग का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में बहुत सकारात्मक होता है, और इसे विशेष रूप से किसी भी नए कार्य की शुरुआत, यात्रा, पूजा, या किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए शुभ माना जाता है। अप्रैल में 1, 02, 04, 06, 07, 08, 16, 17, 20, 21, 27, 29 और 30 अप्रैल के दिन ये शुभ योग बन रहा है।

Amrit Siddhi Yog अमृत सिद्धि योग
अप्रैल के महीने में में ये योग सिर्फ एक दिन 16 अप्रैल को बन रहा है।  इस योग में किए गए कार्यों, जैसे नई शुरुआत, खरीदारी, यात्रा, या नया व्यवसाय शुरू करना, सफल और फलदायी होते हैं। इस योग के दौरान किए गए उपचार और स्वास्थ्य से संबंधित कार्यों में भी लाभ मिलता है।

वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने के मुहूर्त- 02, 03, 06, 13, 16, 21, 23, 24 और 30 अप्रैल

प्रॉपर्टी खरीदने के लिए - प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अप्रैल महीने में 3, 7, 8, 18 और 19 अप्रैल शुभ है।

 विवाह के लिए मुहूर्त-  अप्रैल महीने में विवाह के लिए कुछ विशेष दिन शुभ माने गए हैं। ये मुहूर्त खासतौर पर आपके जीवन के इस महत्वपूर्ण मौके को और भी शुभ और मंगलमय बनाने के लिए हैं। अगर आप अप्रैल में शादी की योजना बना रहे हैं, तो ये दिन आपके लिए बहुत अच्छे रह सकते हैं।16, 18, 19, 20, 21, 29 और 30 अप्रैल का दिन विवाह के लिए शुभ है।

PunjabKesari April Shubh Muhurat 2025

गृह प्रवेश के लिए मुहूर्त - यदि आप अप्रैल में गृह प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो इस महीने का 30 अप्रैल का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। इस दिन को गृह प्रवेश के लिए एकमात्र शुभ मुहूर्त के रूप में माना गया है।

नामकरण के लिए शुभ मुहूर्त मुहूर्त - यदि आपके घर में नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है और आप उनका नामकरण करना चाहते हैं, तो अप्रैल 2025 में कई शुभ मुहूर्त हैं। ये दिन आपके बच्चे के जीवन में शुभता और सफलता का आगमन लेकर आएंगे। 2, 03, 06, 10, 13, 14, 16, 20, 21, 23, 24, 25 और 30 अप्रैल को शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

कर्णवेध हेतु मुहूर्त -  3, 5, 13, 21 और 26 अप्रैल

अन्नप्राशन हेतु मुहूर्त -  2, 10, 14, 25 और 30 अप्रैल 

PunjabKesari April Shubh Muhurat 2025

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!