mahakumb

Astro Tips to Overcome Depression: बिना दवा के डिप्रेशन से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

Edited By Prachi Sharma,Updated: 06 Mar, 2025 01:16 PM

मन की सेहत एक इस तरह का विषय वस्तु है जिसको इग्नोर नहीं किया जा सकता है क्योंकि मन की सेहत अगर है तो आप जीवन में तरक्की की सारी सीढ़ियां चढ़ सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Astro Tips to Overcome Depression: मन की सेहत एक इस तरह का विषय वस्तु है जिसको इग्नोर नहीं किया जा सकता है क्योंकि मन की सेहत अगर है तो आप जीवन में तरक्की की सारी सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। अगर आपके पास सारी स्किल्स हैं आपके पास शारीरिक ताकत है लेकिन मन की ताकत नहीं है तो आप सुख ला तो सकते हैं लेकिन सुखों को भोग नहीं सकते हैं। हम अपने आसपास कई ऐसे लोग देखते हैं जो देखने में नॉर्मल लगते हैं लेकिन मन से बहुत पीड़ित हैं कोई उदासी से जूझ रहे हैं। मेडिकल साइंस मूड चेंजर दे सकती है। अंदर शरीर के केमिकल ऐसे चेंज करने की दवाइयां दे सकती है जो दिखने में इंसान को थोड़ा सा कूल एंड काम बना दे लेकिन ऐसा इंसान जो है अपना नेचुरल पर्सनैलिटी से हाथ धो बैठता है। यहां पे एस्ट्रोलॉजी एक चमत्कार का काम करती है जिससे कि आप अपने मन की परेशानी के कारण भी ढूंढ सकते हैं और उनका निवारण भी कर सकते हैं। मन की बीमारी की कोई एक किस्म नहीं है, यह कई तरह की हो सकती है और हर तरह के मन की जो दिक्कत है उसके पीछे कोई न कोई ग्रह की खराब ऊर्जा काम करती है। मन जुड़ा हुआ है चंद्रमा से। हमारे जीवन में जितना भी इमोशनल कंटेंट होता है, जितनी भी भावनाएं होती हैं सारी की सारी चंद्रमा के द्वारा कंट्रोल होती हैं। आपने अपने आस-पास कई ऐसे लोग देखे होंगे जो बात करते-करते रोना शुरू कर देते हैं, बहुत ही इमोशनल हो जाते हैं। हर दूसरी बात उनके मन परलग जाती है या कई ऐसे लोग देखे होंगे जिनमें इमोशंस नाम की चीज ही नहीं है वो थोड़े से क्रूर श्रेणी में आ जाते हैं। जैसे कोई बच्चा क्लास में एकदम से अपने आप को प्रूव करने के लिए झूठ बोलना भी शुरू कर देता है, ये एक इमोशनल इंबैलेंस ही होता है। यह चीजें जब बिगड़ जाती है जब एंजाइटी डिप्रेशन का रूप ले लेती हैं। दूसरे नंबर पर जो बहुत बड़ा एक पॉइंट आता है वो होता है लग्न यानी कुंडली। ये आपकी पर्सनैलिटी को गड़ता है ये जब कमजोर होगा तो इंसान खुद के लिए नहीं दूसरों को दिखाने के लिए अपनी पर्सनैलिटी बनाता है। कुछ लोग मंगल की बहुत बड़ी पावर के अंडर आते हैं या सूर्य की बहुत बड़ी पावर के अंडर आते हैं। मंगल, सूर्य दोनों अग्नि के ग्रह हैं, यह बहुत हावी जब हो जाते हैं  ऐसा इंसान को गुस्सा बहुत आना शुरू हो जाता है। इनके अनुसार जिंदगी चले इनके अनुसार चीजें चले और जब नहीं चलती हैं तो एकदम से यह सभी के ऊपर अपनी पावर आजमाना शुरू कर देते हैं। इनको कंट्रोल चाहिए, इनको अथॉरिटी चाहिए और जब इनको अथॉरिटी और कंट्रोल वाला माहौल नहीं मिलता है तो ये लोग इनफीरियर को डिप्रेशन एंजाइटी दे देते हैं। ऐसे लोगों को बहुत हद तक फ्लेक्सिबल रहना चाहिए नहीं तो परेशानी बहुत बढ़ जाती है। 

बृहस्पति बहुत बड़ा कारक होते हैं, किसी के भी जीवन में एंजाइटी डिप्रेशन लाने के लिए। शनि, राहु जब खराब होते हैं तो ऐसा इंसान भ्रम की स्थिति में फंस जाता है। जब केतु खराब होते हैं तो किसी भी चीज में इंटरेस्ट नहीं रहता। बुध जब खराब होता है तो ये बुद्धि को खराब करता है। ऐसा इंसान सही गलत फैसले नहीं ले सकता है और गलत फैसलों की वजह से ये इंसान अपने जीवन में इतना लो चला जाता है कि डिप्रेशन एंजाइटी का शिकार हो जाता है। इसके अलावा कुंडली में दो ऐसे भाव हैं जो इंसान के मन की स्थिरता को बहुत अच्छे से कंट्रोल करते हैं। चौथा भाव जो इंसान के इमोशनल बैलेंस का भाव है, कोई जितना इमोशनली स्ट्रांग होगा न उतना जीवन में मानसिक तौर पर स्थिर रहेगा। दूसरा अष्टम भाव है यह पीड़ा का भाव है। 

अष्टम भाव की ताकत बताएगी कि कोई इंसान जीवन में होने वाले बदलावों को कितना कॉप अप कर पाएगा। कोई भी इंसान बहुत जल्दी इमोशनल होने की वजह से उसका मन बीमार है। उसको लगता है कि हर चीज उसके दिल पर ही असर कर रही है, तो उसको चांदी के गिलास में रोज रात को रखा पानी सवेरे पीना है। चंद्रमा इससे बहुत स्ट्रांग होते हैं और हर पूर्णिमा पर खीर उसका भोग भगवान को लगवा के लोगों में बांटना है। इससे मन बहुत जल्दी स्थिर होता है और ओम नमः शिवाय का जप रोज करना इस चंद्रमा को और बल देगा और इमोशंस बहुत अच्छे से स्ट्रांग होंगी बैलेंस होंगी। मंगल खराब है तो लाल चंदन का तिलक रोज लगाइए। सूर्य खराब है तो रोज 11 बार सूर्य नमस्कार करिए। बृहस्पति खराब है तो नाभी, माथे जुबान केसर का तिलक लगाएं। विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ करें। अगर शनि खराब है तो आपको 11 शनिवार प्रतिवर्ष काल भैरव मंदिर में दूध अर्पण करें। रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

शनि द्वारा दिया गया डिप्रेशन बहुत जल्दी ठीक होता है। राहु खराब हैऔर दूध रात को मिक्स करके सुबह पक्षियों को डालना शुरू करिए और केतु अगर खराब है तो अवारा कुत्तों को भोजन खिलाइए। 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!