घर में घटने लगे ये घटनाएं तो समझ जाएं कुंडली के ये ग्रह हैं खराब

Edited By Prachi Sharma,Updated: 22 Jun, 2024 02:01 PM

हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ मुसीबतें तो आती रहती हैं। हम अक्सर ऐसा सोचते हैं कि ये सब हमारे साथ अचानक होता है लेकिन ऐसा नहीं कोई भी परेशानी आने से पहले

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Astrology: हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ मुसीबतें तो आती रहती हैं। हम अक्सर ऐसा सोचते हैं कि ये सब हमारे साथ अचानक होता है लेकिन ऐसा नहीं कोई भी परेशानी आने से पहले कुछ संकेत देती है। आ इस आर्टिकल में बात करेंगे उन संकेतों के बारे में जो हमें परेशानियों से पहले ही मिल जाते हैं।

मुसीबत हमारे बर्थ चार्ट के ग्रहों से जुड़ी होती है। हर ग्रह की मुसीबत अलग-अलग तरह की होती है। राहु खराब होने से पहले घर के बिजली के सामान को खराब करते हैं। राहु को सही करने के लिए राहु से जुड़ी चीजों को नर्म कर के जल प्रवाह कर दें। जौ को राहु का ही सवरूप माना गया है। जौ के एक किलों दाने लीजिये, उसके बाद सारे सदस्यों के हाथ लगवाएं और उनको पानी में डुबों कर रखें कम से कम एक घंटा। उसके बाद इन्हें चलते हुए पानी में जल प्रवाह कर दें। ये उपाय राहु की खराबी को दूर करने का काम करता है।

PunjabKesari Astrology

कई लोगों के घरों में पीपल उग आता है। ग्रहों के अनुसार ये कुंडली में चन्द्रमा और बृहस्पति को खराब करने का काम करता है। इस वजह से मन की शांति तो भंग होती ही है साथ में पैसों की बरकत में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पीपल को हटाते समय एक बात का ध्यान रखें कि इसे रविवार के दिन और अपने हाथ से न हटाएं। इसके बाद किसी नई जगह पर पीपल को उगा दें। अगर घर के मेंबर के चन्द्रमा और गुरु खराब होने लगते हैं तो पीपल उग आता है। इससे बचने के लिए  जरूरतमंद को दूध दान करें। इसके अलावा चने की दाल पूर्णिमा, संक्रांति या फिर अमावस्या वाले दिन किसी जरूरतमंद को दान करनी है।

अगर आपके घर की नई जनरेशन पढ़ाई में खराब है तो समझ जाएं आपकी कुंडली में केतु और मंगल खराब हैं। इसको सही करने के लिए आवारा कुत्तों की सेवा करें और मंगलवार और रविवार के दिन मिठाई बांटे।

 एक संकेत होता है घर के सदस्यों के आपस में मन-मुटाव। ये निशानी होती है राहु, गुरु और शनि के खराब होने की। ये घर के अंदर पितृ दोष जैसी परेशानियों को बुलावा दे सकता है। इससे बचने के लिए थोड़ा सा राशन किसी जरूरतमंद को दान कर दें। 11 महीने या 11 सप्ताह इस उपाय को करें। घर के फर्श में दरारे आने या दिर दीवार में दरारें होना ये राहु और केतु की खराब दशा को दर्शाती है। इसकी वजह से आपके द्वारा लिए गए फैसले खराब होना शुरू हो जाते हैं। इसकी वजह से धन का अचनाक नुक़सान हो सकता है।

PunjabKesari Astrology

इसका उपाय ये है कि सबसे पहले सारे सदस्य किसी तीर्थ स्थान पर जाकर स्नान कर के आएं। दूसरा उपाय यह है कि सावन माह में एक बार शिवलिंग का रुद्राभिषेक जरूर करवाएं।

कई बार ऐसा होता है घर में कोई न कोई मेंबर अवश्य बीमार रहता है इसका मतलब है कि शनि खराब है। इससे बचने के लिए हर शनिवार घर के सारे सदस्य एक नारियल को हाथ लगाकर शनि मंदिर में अर्पित करना शुरू कर दें। ऐसा करने से एक तो सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं।  साथ में शनि से बुरे फल भी नहीं मिलते हैं। घर में चीटियों का आना सूर्य खराब होने की निशानी होती है।

कपल के बीच अगर मनमुटाव चलता रहता है तो समझ जाएं आपके घर का शुक्र खराब है।

PunjabKesari Astrology

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!