राशि अनुसार घर में लगाएं पेड़-पौधे, जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

Edited By Prachi Sharma,Updated: 22 Aug, 2024 09:46 AM

astrology tips

व्यक्ति के जीवन में अगर ग्रह दोष का साया हो तो पूरा जीवन दुःख-दर्दों से भरा रहता है। हर कोई व्यक्ति अपना जीवन खुशहाल बनाना चाहता है लेकिन न चाहते हुए भी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Astrology tips: व्यक्ति के जीवन में अगर ग्रह दोष का साया हो तो पूरा जीवन दुःख-दर्दों से भरा रहता है। हर कोई व्यक्ति अपना जीवन खुशहाल बनाना चाहता है लेकिन न चाहते हुए भी कुछ ऐसी परेशानियां होती हैं जिनका हमें सामना करना पड़ता है। इसका एक मुख्य कारण ग्रह दोष हो सकता है। इन दोषों को दूर करने के लिए व्यक्ति तरह-तरह के उपाय करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं घर में लगे हुए पेड़-पौधे भी इन दोषों को दूर करने का काम करते हैं। वहीं अगर इन्हें राशि अनुसार लगा लिया जाए तो जल्द ही लाभ देखने को मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं राशि अनुसार कौन से पौधे लगाने चाहिए। 

मेष राशिः ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों को आंवले और गूलर का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में ग्रह दोष शांत रहते हैं। 

वृष राशिः वृष राशि के जातक यदि अगर जामुन और बबूल का पेड़ लगाते हैं तो घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। 

PunjabKesari Astrology tips

मिथुन राशिः अगरू और बांस का पौधा मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ होता है। इस उपाय को करने मिथुन राशि वाला व्यक्ति जल्द ही ऊंचाइयों को छूता है। 

कर्क राशिः अपने भाग्य को प्रबल बनाने के लिए कर्क राशि के जातकों को नागकेशर का पौधा लगा सकते हैं। 

सिंह राशिः सिंह राशि वाले लोगों के स्वामी सूर्य होते हैं। इन लोगों को बरगद, पलाश और पाकड़ लगाना चाहिए। सूर्य देव की कृपा से आरोग्य का वरदान मिलता है। 

कन्‍या राशिः धन-धान्य में वृद्धि के लिए कन्या राशि के जातकों को चमेली और बेल पत्ते का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। 

तुला राशिः जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी प्राप्त करने के लिए तुला राशि वालों को नागकेशर का पौधा लगाना चाहिए। 

PunjabKesari Astrology tips

वृश्चिक राशिः  इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इसलिए उन्हें सेमल का पेड़ लगाना चाहिए। 

धनु राशि: इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं और ये सूर्य के नक्षत्र में आते हैं। इसलिए इन लोगों को शाल का पौधा लगाना चाहिए। 

मकर राशि: शनि देव की कृपा प्राप्त करने के लिए मकर राशि के जातकों को शमी, साल और कटहल पौधा लगाना चाहिए। 

कुम्भ राशि:  कुंभ राशि के जातक यदि मदार और कदंब का पेड़ लगाते हैं तो जल्द ही मनचाहा फल देखने को मिलता है। 

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को नीम का पेड़ लगाना चाहिए।

PunjabKesari Astrology tips

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!