अगस्त में ग्रहों की हलचल से इन राशियों की चाल में आएगा बदलाव

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Aug, 2024 11:19 AM

अगस्त महीने में चार ग्रह अपनी चाल और ताल बदलने वाले हैं और देवगुरु बृहस्पति अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। इस महीने सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Horoscope Prediction August 2024: अगस्त महीने में चार ग्रह अपनी चाल और ताल बदलने वाले हैं और देवगुरु बृहस्पति अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। इस महीने सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे और बुध की चाल में भी बदलाव होगा। इसी महीने 20 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति भी नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और वह रोहिणी नक्षत्र से निकल कर मृगशिरा नक्षत्र में आ जाएंगे।

PunjabKesari August month 2024 rashifal

अगस्त महीने में ग्रहों के बदलाव की शुरुआत 16 अगस्त को होगी। जब शाम 7:53 पर सूर्य राशि बदलकर अपनी ही सिंह राशि में आएंगे और बहुत पावरफुल हो जाएंगे। सूर्य साल में एक बार अपनी राशि में आते हैं और एक महीना रहते हैं। सिंह राशि में गोचर करते हुए सूर्य अपना पूरा प्रभाव दिखाते हैं।

16 अगस्त के बाद फिर 22 अगस्त को बुध ग्रह सुबह 6:22 पर कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे यानी उल्टी चाल चलने लगेंगे यानी रेट्रोग्रिड हो जाएंगे। 16 अगस्त को ही बुध, शुक्र और सूर्य की युति बनेगी जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।

20 अगस्त को देवगुरु बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन होगा और वह मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे।

25 अगस्त को शुक्र का राशि परिवर्तन होगा और शुक्र दोपहर 1:57 पर अपनी नीच कन्या राशि में आ जाएंगे।

इसके एक दिन बाद 26 अगस्त को दोपहर 3:25 पर मंगल ग्रह मिथुन राशि में आ जाएंगे।

अब चार ग्रहों का यह जो बदलाव है, यह कई राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। जानें, किन राशियों को खुशखबरी मिलेगी। हो सकता है कि आपकी राशि भी उन भाग्यशाली राशियों में शामिल हो।

PunjabKesari August month 2024 rashifal

पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। अगस्त महीना वृषभ राशि के लोगों के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और कई  शानदार अनुभव लेकर आ रहा है। इस महीने सूर्य के गोचर से आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक प्रगति होगी। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी यानी आप मैटेरियलिस्टिक और लग्जरी लाइफ जिएंगे। वृषभ राशि वालों को कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। मिथुन राशि वालों की भी ऐश होने वाली है। शुक्राचार्य बुध और सूर्य ये तीनों ग्रहों मिलकर मिथुन राशि वालों को कोई बहुत बड़ी खुशखबरी देने वाले हैं यानी यह महीना मिथुन राशि वालों के लिए भाग्योदय करने वाला साबित होगा।इस अवधि में जीवन की सभी परेशानियां खत्म होती जाएंगी। आय बढ़ेगी और इस अवधि में रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। इस समय बचत करने में सफल हो पाएंगे। वहीं भौतिक सुखों पर खर्च करेंगे। इस समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

वृषभ राशि वालों के घर में खुशियां आएंगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग भी प्राप्त होगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। सिंह राशि वालों के कई अटके हुए काम पूरे होंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर मिलेगी। कारोबार चमकेगा। इस महीने नया वाहन या फ्लैट खरीदने के योग भी बनेंगे और घर में मेहमानों का आगमन भी होगा। किसी पार्टी या समारोह में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। प्रमोशन के योग बनेंगे। संतान की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। बिजनेस में कामयाबी मिलेगी और समाज में स्टेटस बढ़ेगा।

चौथी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि वालों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। विरोधी नतमस्तक होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। रुका हुआ धन भी वापस मिलने के चांस हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी और बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। तरक्की के रास्ते खुलते चले जाएंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। रोमांस के मौके मिलेंगे और लव लाइफ भी मजबूत होगी।

PunjabKesari August month 2024 rashifal
पांचवी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। तुला राशि वालों की लव लाइफ पहले से बेहतर होती जाएगी। रोमांस के मौके मिलेंगे। नया फ्लैट या वाहन खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है। तुला राशि वालों की प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी। संतान से जुड़ी कोई गुड न्यूज़ मिलेगी। नई गाड़ी खरीद सकते हैं। किसी भी प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए समय बढ़िया है। कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं।

छठी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। धनु राशि वालों की तो जैसे लॉटरी खुलने वाली है। कई स्रोतों से इनकम हासिल होगी और लंबे समय से अटकी हुई समस्याओं के भी हल निकालेंगे। प्रमोशन का योग भी बनेगा और बेहतर पैकेज पर किसी दूसरी बड़ी कंपनी में भी स्विच कर सकते हैं। आपकी पर्सनैलिटी निखर कर सामने आएगी और लोग आपसे प्रभावित होंगे।

सातवीं भाग्यशाली राशि कुंभ राशि है। कुंभ राशि पर हालांकि शनि की साढ़ेसाती चल रही है लेकिन ग्रहों का राशि परिवर्तन अगस्त महीने में कुंभ राशि वालों को शानदार सफलता देने वाला है। आपके कई अटके काम बनते चले जाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में भी सफलता मिलेगी। विदेश से भी अच्छी खबर मिलेगी। बिजनेस में भी कामयाबी मिलेगी और कोई नई प्रॉपर्टी भी आप बना सकते हैं।

गुरमीत बेदी
9418033344

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!