August Tarot Monthly Rashifal: अगस्त का महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद Lucky

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Aug, 2024 11:18 AM

august tarot monthly rashifal

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे, उन्हें माह के मध्य में कोई अच्छी जॉब मिल सकती है। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

वृष- इस राशि के जातकों के लिए यह माह ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी न आने के कारण परेशान रहेंगे। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। परिवार में चल रही किसी परेशानी को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करेंगे। इस राशि के सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
उपाय- घर की पूर्व दिशा को साफ रखें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व  
शुभ अंक- 7

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना खुशनुमा रहने वाला है। माह के शुरुआत में ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहन के रिश्ते में पहले से ज्यादा मधुरता बनी रहेगी। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। जीवनसाथी के साथ हनीमून के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। गैस की समस्या से परेशानी बढ़ सकती है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

कर्क- कर्क राशि के जातक व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए मनचाहे बदलाव करेंगे। किसी भी सरकारी कागजों में हस्ताक्षर करने से पहले एक बार ध्यान से पढ़ लें। किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। किसी पुश्तैनी जमीन को लेकर भाईयों के बीच झगड़ा हो सकता है। पिता की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को शहद का भोग लगाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 4

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी विशेष बात को लेकर चर्चा कर सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा। जो लोग लंबे समय से वाहन या मकान लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। सेहत में सुधार होने में थोड़ा समय लगेगा।
उपाय- केसर का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

कन्या- इस राशि के जातकों के लिए यह मंथ बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने से प्रसन्नता का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय बिताने का मौका मिलेगा। इस राशि के सिंगल लोग क्रश को खुश करने के लिए दीवानगी की सारे हदें पार कर देंगे।
उपाय- मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए यह माह सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। व्यापार कर रहे लोग बिना पढ़े किसी भी तरह की डील पर साइन न करें। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। इस राशि के युवाओं को मनचाही वस्तु मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बहन के लिए किसी अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आएगा।
उपाय- घर में गंगा जल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

वृश्चिक- व्यापार कर रहे लोग कोई भी फैसला जल्दबाजी और लापरवाही में लेने से बचें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। परिवार में चल रही किसी समस्या को लेकर दोस्तों के साथ बातचीत करेंगे। साथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। मनचाही जगह पर तबादला होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। तली-भुनी चीजों का सेवन करें।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

धनु- इस राशि के जातकों के लिए यह मंथ सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। संतान पक्ष की और से कोई खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह मंथ शानदार रहने वाला है। परिवार के साथ बैठकर किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसले लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को माह के मध्य में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस का खूब मजा लेंगे।
उपाय- शिव जी के मंदिर जाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

कुंभ- इस राशि के जातकों के लिए यह मंथ बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। किसी को उधार देने से पहले एक बार सोच-विचार कर लें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। लव लाइफ में रोमांस की कमी बनी रहेगी। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 4

मीन- यह माह मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। किसी कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। माह के अंत में माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- माता-पिता को प्रणाम करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!