mahakumb
budget

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर राशि अनुसार किए गए ये उपाय, आपके जीवन में लगा सकते हैं चार-चांद

Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Feb, 2025 04:30 AM

basant panchami 2025

पंचांग के अनुसार आज 2 फरवरी यानि आज बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। आज के दिन मां सरस्वती की पूजा करने का विधान है। यह दिन विशेष रूप से विद्या, बुद्धि, और ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा का दिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Basant Panchami 2025: पंचांग के अनुसार आज 2 फरवरी यानि आज बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। आज के दिन मां सरस्वती की पूजा करने का विधान है। यह दिन विशेष रूप से विद्या, बुद्धि, और ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा का दिन है लेकिन इसके साथ ही इस दिन को बाग-बगिचों में फूलों की रंग-बिरंगी छटा, नए जीवन की शुरुआत और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। बसंत पंचमी का दिन न केवल आध्यात्मिक उन्नति के लिए, बल्कि धन और समृद्धि प्राप्ति के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। राशि अनुसार कुछ खास उपाय किए जाएं तो आपके जीवन में समृद्धि, खुशहाली और सफलता का आगमन हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आज के दिन राशि अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए।

PunjabKesari Basant Panchami 2025

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी का दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इस दिन यदि वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए पीले वस्त्र पहनें। घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में धन का स्थान निर्धारित करें और वहां दीपक जलाएं। इस दिन केले के पेड़ की पूजा करें और उसकी जड़ में पीले रंग की वस्तु अर्पित करें। यह उपाय वित्तीय सफलता का संकेत देगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को गुलाबी या पीले फूल अर्पित करें। इससे आपको आर्थिक समृद्धि मिलेगी।  यदि कोई निवेश योजना पर विचार कर रहे हैं तो यह समय सही हो सकता है लेकिन पहले अच्छे से विचार करके ही निवेश करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक आज के दिन देवताओं को गुलाबी या पीले रंग के फूल अर्पित करें और स्वयं भी पीले रंग के वस्त्र पहनें। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले गणेश जी की पूजा करें  ताकि कार्य में सफलता प्राप्त हो। धन लाभ के लिए इस दिन घर में साफ-सफाई करें और विशेष रूप से उत्तर दिशा को साफ रखें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक बसंत पंचमी पर पीले फूलों की माला बना कर देवी सरस्वती की पूजा करें और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें। इस दिन एक तांबे के बर्तन में पानी भरकर घर के मुख्य द्वार पर रखें ताकि घर में समृद्धि का वास हो। पीले या सुनहरे रंग की वस्तुएं इस दिन घर में रखें, जिससे धन और सुख का आगमन होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज के दिन सूर्य देव की पूजा करें और उन्हें गुलाब के फूल अर्पित करें। इससे धन और समृद्धि की प्राप्ति होगी। घर में एक विशेष स्थान पर हल्दी और चावल रखकर सरस्वती की पूजा करें, ऐसा करने से शिक्षा और धन दोनों जगह लाभ मिलेगा।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज के दिन किताबों का दान करना चाहिए।  यदि आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो बसंत पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त में शुरुआत करें।

PunjabKesari Basant Panchami 2025

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी का दिन धन, प्रेम और सौम्यता का प्रतीक है। आज के दिन सफेद रंग की चीजें दान करें। अपने घर में पीले रंग के फलों और फूलों का इस्तेमाल करें ताकि सुख-समृद्धि का आगमन हो।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी का दिन धन लाभ और समृद्धि का प्रतीक लेकर आएगा। आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को मां को श्वेत रेशमी कपड़ा अर्पित करना चाहिए।

धनु राशि
धनु राशि के जातक आज के दिन गरीबों को कपड़े दान करें। ऐसा करने से हर तरह की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

कर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बसंत पंचमी एक शुभ अवसर है, विशेष रूप से वित्तीय मामलों में लाभ प्राप्त करने के लिए। आज के दिन माता सरस्वती को पीले फूल, केसर, रोली, चंदन, हल्दी और अक्षत अर्पित करें।

कुंभ राशि
कुम्भ राशि के जातक आज के दिन कुंवारी कन्याओं को खीर दान करें। ऐसा करने से मां का आशीर्वाद मिलेगा।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज के दिन गरीबों को धन का दान करें। 

PunjabKesari Basant Panchami 2025

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!