Breaking




Best Vastu items for home: घर में ये चीजें रखने से खुलते हैं सुख-समृद्धि के द्वार

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Apr, 2025 06:41 AM

best vastu items for home

Positive energy items for home: हर महिला की चाह होती है की वह अपने घर को इस तरह सजाए की उसका आशियाना सुंदर, आकर्षक और सुकून भरा बने। घर को सजाने के लिए छोटी से छोटी चीज भी बड़ी मायने रखती है। यदि वास्तु और फेंगशुई से संबंधित नियमों को फॉलो करें तो...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Positive energy items for home: हर महिला की चाह होती है की वह अपने घर को इस तरह सजाए की उसका आशियाना सुंदर, आकर्षक और सुकून भरा बने। घर को सजाने के लिए छोटी से छोटी चीज भी बड़ी मायने रखती है। यदि वास्तु और फेंगशुई से संबंधित नियमों को फॉलो करें तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। कुछ उपाय करने पर घर से वास्तु दोष संबंधी बहुत सारी परेशानियों का अंत भी हो सकता है। कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं, जो घर के लिए भाग्यशाली सिद्ध होती हैं और लक्ष्मी को आकर्षण में बांधने के लिए बहुत प्रभावी हैं। जिन्हें घर में रखने से लक्ष्मी पीढ़ियों तक वास करती हैं। निम्न बताई गई सामग्री को विधि-विधान से घर में स्थापित कर नित्य उनकी पूजा करें। कमल गट्टे की माला, लघु नारियल, दक्षिणावर्त शंख, पारद शिवलिंग, श्वेतार्क गणपति, मंत्रसिद्ध श्री यंत्र, कनकधारा यंत्र और कुबेर यंत्र। 

PunjabKesari Positive energy items for home

Vastu items for home entrance: घर के मुख्य द्वार पर मिट्टी की रंग-बिरंगी विंड चाइम लगा सकती हैं। विंड चाइम लगाने से घर में आने वाली सारी नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म हो जाता है। इसके अलावा आप दरवाजे के पास मिट्टी के आकर्षक बरतन में पानी भर कर उसमें 5 से 7 सुंदर फूल सजा सकती हैं।

PunjabKesari Best Vastu items for home

रंगोली का हमारे धर्म तथा पारपंरिक साज-सजावट में विशेष महत्व होता है इसलिए दरवाजे पर रंगोली अवश्य बनाएं। रंगोली के रंगों के लिए आप घर में आसानी से उपलब्ध हल्दी, आटा, कुमकुम और नील का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरवाजे के साथ वाली दीवार पर गणेश प्रतिमा अवश्य लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और कोई भी नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती। दरवाजे के ठीक ऊपर बंदनवार बांधना शुभ माना जाता है, साथ ही यह खूबसूरत भी दिखती है।

PunjabKesari Best Vastu items for home

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8
IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!