Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Oct, 2020 07:21 AM

शास्त्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु का खास दिन माना जाता है। इस रोज़ विष्णु जी का व्रत, उपाय, मंत्र जाप व पूजन करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। हर तरह के कष्ट, दुख व समस्याओं से
Brihaspati Mantras: शास्त्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु का खास दिन माना जाता है। इस रोज़ विष्णु जी का व्रत, उपाय, मंत्र जाप व पूजन करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। हर तरह के कष्ट, दुख व समस्याओं से छुटकारा मिलता है। सुबह स्नान के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें। हल्दी का तिलक लगाएं। फिर केले के पेड़ की पूजा करें। उसकी जड़ में जल अर्पित करके गुड़ व चने की दाल अर्पित करें। सरसों के तेल का दीपदान करें। संभव हो तो व्रत भी करें।

रुके हुए काम पूरे करने के लिए भगवान लक्ष्मी नारायण पर पीले फूलों की पत्तियां चढ़ाएं।
केसर में गंगा जल मिलाकर तिलक लगाएं, देवी लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

लाइफ में चल रही बाधाएं दूर करने के लिए भगवान विष्णु पर काले तिल चढ़ाकर जल प्रवाह करें।
पीली वस्तुओं का दान करें जैसे चने की दाल, हल्दी, पीले रंग की मिठाई, मक्के का आटा, मुनक्का, पीले फल व फूल आदि।

शांत मन से आसन बिछाकर बैठ जाएं। अब भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें, पूरी होंगी सभी इच्छाएं-

विष्णु रूपं पूजन मंत्र
शांता कारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम। विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम। लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।
ॐ नमोः नारायणाय. ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय।
विष्णु गायत्री महामंत्र
ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।। वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम।
विष्णु कृष्ण अवतार मंत्र
श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
विष्णु बीज मंत्र
ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।
ॐ गुं गुरवे नम:।

अंत में भगवान विष्णु की आरती करें।
