Breaking




Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के दर्शनों को मंदिरों में देखने को मिली भारी भीड़

Edited By Sarita Thapa,Updated: 02 Apr, 2025 07:33 AM

chaitra navratri

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन राजधानी के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा नजर आया। हर कोई माता की एक झलक पाने को बेकरार हुआ जा रहा था।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन राजधानी के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा नजर आया। हर कोई माता की एक झलक पाने को बेकरार हुआ जा रहा था। दर्शनों की यह उत्सुक्ता छोटे बड़े स्त्री पुरुष हर भक्त में देखने को मिली। बात करें दिल्ली के प्राचीन मंदिर झंडेवाला मंदिर की तो यहां सुबह भोर से ही भक्तों की कतार लगने लगी।  नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है। इसके लिए भक्त यहां पूजा हवन करते नजर आए। इसमें मंदिर प्रशासन ने हवन पूजा के लिए नवरात्रि को देखते हुए विशेष इंतजाम किये हैं। 

दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती नजर आई। माता कालका के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें देखी गई। भक्तों का उत्साह चरम पर नजर आया। भक्त विभोर ने कहा कि  हमे दर्शन पूजन करने का सौभाज्य प्राप्त हुआ। माता रानी में निश्चित रूप से गहरी आस्था है। मंदिर में आकर मन को शांति मिलती है और ऐसा लगता है कि माता हर मनोकामना पूरी करेंगी। मंदिर के मंहत ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में भक्तों की संख्या बढ़ती नजर आई। जैसे जैसे दिन चढ़ेता गया वैसे वैसे भीड़ भी बढ़ती गई। मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस को भीड़ को कंट्रोल करने में काफी परेशानी आई। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के इन दिनों में हर साल लाखों भक्त माता कालकाजी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!