Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 May, 2021 05:38 AM
![chandra darshan](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2021_5image_05_33_227566856chandramain-ll.jpg)
बचपन में जो पहली चमकदार वस्तु, जो किसी भी छोटे बच्चे का ध्यान आकर्षित कर लेती है, वह है आसमान में तारा मंडल के साथ अलंकृत हुए चंदा मामा यानी चंद्र देव। इनकी शीतलता आंखों को ही नहीं बल्कि
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Chandra Darshan 2021: बचपन में जो पहली चमकदार वस्तु, जो किसी भी छोटे बच्चे का ध्यान आकर्षित कर लेती है, वह है आसमान में तारा मंडल के साथ अलंकृत हुए चंदा मामा यानी चंद्र देव। इनकी शीतलता आंखों को ही नहीं बल्कि मन को भी पुलकित कर देती है। ग्रहों में सबसे सुंदर ग्रह चंद्र को माना गया है। इनकी सुंदरता के कारण ही इनकी 27 पत्नियां हुई हैं। जिन्हें नक्षत्रों की संज्ञा दी गई है। इसके साथ ही चंद्र की चंचलता से जुड़ी कई कथाएं पुराणों में उल्लेखित हैं। ज्योतिष शास्त्र में जन मानस को अगर कोई ग्रह सबसे जल्दी व अधिक प्रभावित करने वाला ग्रह कोई है तो वह चंद्र देव ही हैं। चंद्रमा को मन का कारक मानते हैं। चंद्रमा के घटने-बढ़ने की स्थिती से ही पानी में भी हलचल होने लगती है। सबसे जल्दी बदलने वाला ग्रह भी चंद्र ही है। मानसिक स्थिती पर सर्वाधिक प्रभावशाली ग्रह चंद्र ही हैं।
![PunjabKesari Chandra Darshan](https://static.punjabkesari.in/multimedia/05_36_030498620chandra-darshan-1.jpg)
Chandra Darshan upay: वैज्ञानिक शोध के अनुसार सर्वाधिक लोग पूर्ण चंद्रमा होने पर अधिक पागल होते पाए गए हैं। तो जान लीजिए चंद्र का शुभ होना हम सबके लिए कितना शुभ है। जिनकी भी कुंडली में चंद्र अशुभ या कमज़ोर है उन लोगों को अधिक मानसिक वेदना साहनी पड़ती है। मानसिक चिंताओं का हल और कारण दोनों ही चंद्र की स्थिती है। इसकी शुभता बढ़ाने के लिए चंद्र दर्शन से बढ़िया कोई उपाय नहीं है।
पूर्ण चंद्र के समय चंद्रमा अपनी सर्वश्रेष्ठ कला में होता है, इस समय इनसे सबसे अधिक सकारात्मक ऊर्जा निकलती हैं। जो कि सबसे ज़्यादा प्राणी के मन को प्रभावित करती है। चंद्र दर्शन करने से असीम मानसिक शांति मिलती है। कुछ खास उपायों से आप इसके और भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। चंद्र की स्थिती लिक्विड कैश की स्थिती को भी मजबूत करती है।
![PunjabKesari Chandra Darshan](https://static.punjabkesari.in/multimedia/05_35_440240593chandra-darshan-2021.jpg)
Chandra Darshan mantra: रात्रि के समय एक सफेद आसन लगा कर खुले आकाश के नीचे बैठ कर ॐ नमः शिवाय का जाप करते हुए, खुली आंखों से चंद्र दर्शन करें। इसके पश्चात दूध का अर्घ्य देते हुए ॐ सोम सोमाय नमः का जाप करें।
चंदर दर्शन के वक्त कभी नंगे पांव न रहें। चप्पल या आसन का इस्तेमाल करें। मानसिक रोग से ग्रसित लोगों को चंद्र दर्शन ज़रूर करना चाहिए।
चंद्र देव को सफेद फूल और सफेद मिठाई अर्पित करें।
आज के दिन अपने घर में मौजूद चांदी के आभूषणों को भी कुछ समय चांद की रोशनी में रख कर एक्टिवेट करें। जिससे कि उनकी शुभता बढ़ेगी और जब उसे धारण करेंगे तो आपको असीम शांति का अनुभव होगा।
जिन लोगों को क्रोध बहुत आता है उन्हें, गंगाजल का अर्घ्य चांद को देना चाहिए।
नीलम
neelamkataria0012@gmail.com
![PunjabKesari Chandra Darshan](https://static.punjabkesari.in/multimedia/05_35_529219482chandra-darshan-2.jpg)