mahakumb

Chandra Grahan: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, महालाभ के लिए करें उपाय

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 May, 2023 07:06 AM

chandra grahan

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना होते हैं लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से भी इनका विशेष महत्व रहता है। जब भी सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लगते हैं तो किसी न किसी रूप में विभिन्न राशियां इनसे प्रभावित होती हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

lunar eclipse 2023: सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना होते हैं लेकिन ज्योतिष की दृष्टि से भी इनका विशेष महत्व रहता है। जब भी सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण लगते हैं तो किसी न किसी रूप में विभिन्न राशियां इनसे प्रभावित होती हैं। कुछ राशियों के लिए यह ग्रहण बेहद शुभ होते हैं तो कुछ राशियों की परेशानियां भी बढ़ाते हैं। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लग रहा है और इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। 130 साल बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बना है, जब बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण का भी योग है।

PunjabKesari Chandra Grahan
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Chandra grahan 2023 in india date and time:
पंचांग के अनुसार, इस साल 4 मई को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रात 11 बजकर 44 मिनट से लग रही है और यह अगले दिन 5 मई को रात 11 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर बुद्ध पूर्णिमा 5 मई को है। इस दिन चंद्र ग्रहण 5 मई की रात 8 बजकर 45 मिनट से लेकर मध्य रात्रि 1 बजे तक रहने वाला है। इस दिन सूर्योदय से लेकर सुबह 09 बजकर 17 मिनट तक सिद्धि योग रहने वाला है। इसी दिन स्वाति नक्षत्र भी रहेगा। बता दें कि स्वाति नक्षत्र सुबह से लेकर रात 09 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा पर 130 साल बाद ऐसा योग बन रहा है।वहीं, शनि स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं। गुरु, बुध और सूर्य मेष राशि में रहेंगे। बुध और सूर्य मिलकर बुधादित्य योग बनाने जा रहे हैं।

PunjabKesari kundli
5th may chandra grahan 2023 in india: 5 मई को लग रहा चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्रग्रहण होगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा लेकिन यह चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा पर लगेगा इसलिए इसका खास महत्व है। इस दिन कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जो कि कई राशि के जातकों के जीवन में धन लाभ और तरक्की के योग बना रहे हैं।

चंद्र ग्रहण क्यों लगता है, इसके बारे में वैज्ञानिक रूप से कहा जाए तो पृथ्वी, सूर्य के चक्कर लगाती है और चंद्रमा, पृथ्वी के चक्कर लगाता है। इसी चक्कर के बीच एक समय ऐसा आता है जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है। इस स्थिति में ये तीनों एक सीध में आ जाते हैं। जिस वजह से सूर्य की किरणें चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती हैं और इसी वजह से चंद्रमा पर ग्रहण लग जाता है। आसान भाषा में कह सकते हैं कि जब पृथ्वी, चंद्रमा को ढक दें तो समझ लें कि चंद्र ग्रहण लग गया है।

पुराणों के अनुसार जब राहु चंद्रमा को ग्रसित करते हैं, तब चंद्र ग्रहण का संयोग बनता है। सूर्य और चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल लगता है। चंद्र ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक की अवधि को अशुभ माना जाता है लेकिन इस बार का चंद्र ग्रहण क्योंकि भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए भारत में इसका कोई सूतक काल मान्य नहीं होगा। साल के पहले चंद्र ग्रहण का असर यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर पर रहेगा।

PunjabKesari Chandra Grahan
May 2023 lunar eclipse: 5 मई को जो साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है, वह मुकम्मल चंद्रग्रहण न होकर उपच्छाया चंद्र ग्रहण है। अब आप जानना चाहेंगे कि उपछाया चंद्रग्रहण क्या होता है तो मैं आपको बताना चाहूंगा कि जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया न पड़कर उपछाया पड़ती है, तो इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। दरअसल ग्रहण लगने से पहले चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया में प्रवेश करता है। जिसे चंद्र मालिन्य कहते हैं, इसके बाद चांद पृथ्वी की वास्तविक छाया भूभा में प्रवेश करता है लेकिन कई बार चंद्रमा उपछाया में प्रवेश करके उपछाया शंकु से ही बाहर निकल कर आ जाता है। ऐसे में उपछाया के समय चंद्रमा की रोशनी में हल्का धुंधलापन होता है, चंद्रमा का रंग मटमैला हो जाता है। इसे उपछाया चंद्रग्रहण कहते हैं।

What precautions should be taken during Chandar Grahan: मई का यह चंद्र ग्रहण स्वाति नक्षत्र में लगने वाला है इसलिए 5 राशियों को अच्छे फल भी देकर जाएगा। लेकिन कुछ राशियों को सावधान भी रहना होगा क्योंकि कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किन राशियों के लिए यह चंद्रग्रहण शुभ रहने वाला है और किन राशियों को थोड़ा अलर्ट रहना होगा।

पहले उन राशियों की बात करते हैं जिनके लिए साल का यह पहला चंद्र ग्रहण शुभ रहने वाला है। इनमें पहली राशि बुध की मिथुन राशि है। मिथुन राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण कोई न कोई खुशखबरी लेकर आएगा। नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए भी अच्छी खबर आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।

दूसरी राशि जिसके लिए चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा, वह भी बुध की कन्या राशि है। कन्या राशि वालों के लिए भी यह चंद्र ग्रहण शुभ संकेत लेकर आ रहा है। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या दूर होगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ मिलेंगे। करियर में बहुत ही पॉजिटिव बदलाव की संभावना बढ़ सकती है।

तीसरी राशि जिसके लिए यह चंद्रग्रहण शुभ समाचार लेकर आ रहा है, वह देव गुरु बृहस्पति की धनु राशि है। धनु राशि वालों का लंबे समय से अटका हुआ कोई काम अब सिरे चढ़ने से आपको प्रसन्नता हासिल होगी और परिवार में विवाह योग्य संतान के लिए भी अच्छे रिश्ते आएंगे। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।

चौथी राशि जिसके लिए चंद्रग्रहण शुभ रहने वाला है वह शनिदेव की मकर राशि है। मकर राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण काफी शुभ रहने वाला है। अगर आप बिजनेस कर रहे हैं तो लाभ पहुंचेगा। धन के लाभ की संभावना बन रही है। संतान की कोई उपलब्धि रोमांचित करेगी। विदेश जाने के योग बनेंगे।

अब उन राशियों की बात करते हैं जिनके लिए यह चंद्रग्रहण ज्यादा शुभ रहने वाला नहीं है इसलिए इन राशियों को थोड़ा सावधान भी रहना होगा। भले ही भारत में यह चंद्रग्रहण दिखाई नहीं देगा लेकिन चंद्र ग्रहण 5 राशियों के लिए शुभ नहीं है। यह राशियां हैं मेष राशि, वृषभ राशि, कर्क राशि , सिंह राशि और तुला राशि।

चंद्र ग्रहण के दौरान मेष राशि के लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आप कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। जिससे आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। इसके अलावा आप की आर्थिक स्थिति पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है।

वृषभ राशि वालों के लिए अभी चंद्र ग्रहण शुभ नहीं है। वृषभ राशि वालों को वाद-विवाद से खुद को दूर रखना होगा और परिवार के साथ संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी आ सकता है। लिहाजा मानसिक अशांति का कारण भी यह चंद्रग्रहण बन सकता है।

कर्क राशि वालों को अपने स्वास्थ्य के प्रति बेहद सतर्क रहना होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ा कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। मान-सम्मान में थोड़ी कमी आ सकती है। कर्क राशि वाले नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करते रहें।

सिंह राशि वालों को परिवार के बुजुर्गों की सेहत पर फोकस रखना होगा। अभी इन्वेस्टमेंट करने से भी बचना होगा।

चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे इसलिए चंद्र ग्रहण का सबसे अधिक प्रतिकूल प्रभाव तुला राशि पर देखने को मिलेगा। तुला राशि वालों को तनाव और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । पिता की सेहत और बच्चों को लेकर भी तनाव हो सकता है।

ज्‍योतिष शास्‍त्र में चंद्र ग्रहण के दिन के लिए कुछ कारगर उपाय बताए हैं। ये उपाय करने से करियर में तरक्की मिलती है।नौकरी-व्यापार में तरक्की के ये उपाय बेहद प्रभावी हैं। लिहाजा आप भी करियर में उन्नति पाना चाहते हैं तो 5 मई को ये उपाय कर लें।

कारोबार में लाभ पाने के उपाय: कारोबार में लाभ कमाना चाहते हैं, सफलता पाना चाहते हैं तो चंद्र ग्रहण के दिन अपने व्यावसायिक स्थल पर विधि-विधान से गोमती चक्र स्थापित करें। इसके बाद मां लक्ष्मी के बीज मंत्र का 16 माला जाप करें. रोज इस गोमती चक्र की पूजा करें। यदि विधि-विधान से गोमती चक्र स्थापित न कर पाएं तो गोमती चक्र को कच्चे दूध से शुद्ध करें, फिर उस पर पीले चंदन से तिलक लगाएं और उसे पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख लें। धन की आवक तेज हो जाएगी।

नौकरी में उन्नति पाने का उपाय: चंद्र ग्रहण के दिन कौवों को मीठे चावल खिलाएं। ऐसा करने से नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होंगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रमोशन मिलेगा, सैलरी में बढ़ोतरी होगी।

जीवन में सफलता पाने के उपाय: जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाना चाहते हैं तो चंद्र ग्रहण के दिन एक ताला खरीदें और ताले को चंद्र ग्रहण वाली रात खुले आसमान के नीचे रख दें। फिर अगले दिन ये ताला किसी मंदिर में रख आएं। इससे आपके जीवन में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यदि मंदिर में न रख सकें तो नदी में प्रवाहित कर दें।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari kundli

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!