Chandra Grahan: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन संपत्ति से होंगे मालामाल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Sep, 2024 07:55 AM

chandra grahan

इस साल पितृपक्ष के आरंभ होने के साथ ही साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 18 सितंबर बुधवार को सुबह में 6 बजकर 12 मिनट पर लगेगा और इसका समापन उसी दिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Chandra Grahan 2024: इस साल पितृपक्ष के आरंभ होने के साथ ही साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 18 सितंबर बुधवार को सुबह में 6 बजकर 12 मिनट पर लगेगा और इसका समापन उसी दिन सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर होगा। भारत में यह आंशिक रूप से दिखाई देगा। इस बार साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण मीन राशि में लगने जा रहा है। इस दौरान मीन राशि में राहु भी मौजूद रहेंगे। चंद्रमा और राहु की युति से कई राशियों को लाभ होने वाला है। तो आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव किन-किन राशियों पर देखने को मिलेगा।

PunjabKesari Chandra Grahan

Taurus Horoscope वृषभ राशि
साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी फैमिली फंक्शन में जाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। माता की सेहत में पहले से ज्यादा सुधार होता हुआ नजर आएगा।      

PunjabKesari Chandra Grahan

Gemini Horoscope मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहगा। लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा।

Scorpio Horoscope वृश्चिक राशि
चंद्र ग्रहण इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के युवा दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने के प्लान बनाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है।  

PunjabKesari Chandra Grahan

Sagittarius Horoscope धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण बहुत खास रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं। किसी कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ेगी।

Pisces Horoscope मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण थोड़ा ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी को पैसा उधार देने से बचें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। ऑफिस के काम को पूरा करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। युवा अपने भविष्य को लेकर कई अहम फैसला लेंगे। माता-पिता की सेहत को नजरअंदाज न करें।

PunjabKesari Chandra Grahan

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!