Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 May, 2021 11:06 PM

महाभारत में कौरव और पांडवों की जंग के बारे में हम सब जानते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि भारत में एक जगह ऐसी भी है, जहां आज भी महाभारत काल के महाबली भीम की राक्षसी पत्नी हिडिंबा के वंशज रहते हैं?
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Mahabharata: महाभारत में कौरव और पांडवों की जंग के बारे में हम सब जानते हैं लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि भारत में एक जगह ऐसी भी है, जहां आज भी महाभारत काल के महाबली भीम की राक्षसी पत्नी हिडिंबा के वंशज रहते हैं?

इस राज्य का नाम है नागालैंड

बता दें कि साल 1961 में इस राज्य का नाम नागालैंड रखा गया जबकि इससे पहले इसे नगा हिल्सा तुएनसांग एरिया कहा जाता था नागालैंड भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां केवल एक ही रेलवे स्टेशन और एक ही हवाई अड्डा है और ये दोनों राज्य के सबसे बड़े नगर दीमापुर में हैं।

दीमापुर को नागालैंड का प्रवेश द्वारा माना जाता है। दीमापुर की महाभारत काल की विरासत आज भी पर्यटकों को बहुत आकर्षित करती है।

यहां आज भी हिडिंबा का बाड़ा है, जहां राजबाड़ी में स्थित शतरंज की ऊंची-ऊंची गोटियां हैं, जो अब थोड़ी-बहुत टूट चुकी हैं।

यहां के लोगों का मानना है कि इन गोटियों से भीम और उनके पुत्र घटोत्कच शतरंज खेलते थे। इस जगह पर पांडवों ने अपने वनवास का काफी समय बिताया था। दीमापुर को कभी ‘हिडिंबापुर’ के नाम से जाना जाता था। इस जगह महाभारत काल में हिडिंब राक्षस और उसकी बहन हिडिंबा रहा करते थे।
