इन 3 राशियों को जरूर पहनना चाहिए तांबे का छल्ला, पैसों की किल्लत होगी दूर

Edited By Prachi Sharma,Updated: 04 Jul, 2024 11:12 AM

copper ring benefits

हिंदू धर्म में कुछ धातुओं के बारे में बताया गया है, जिन्हें धारण करने से व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं। इन्हीं धातु में से आज हम बात करेंगे तांबे की, इसका संबंध सूर्य और मंगल से

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

हिंदू धर्म में कुछ धातुओं के बारे में बताया गया है, जिन्हें धारण करने से व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं। इन्हीं धातु में से आज हम बात करेंगे तांबे की, इसका संबंध सूर्य और मंगल से होता है। तांबे का छल्ला धारण करने से जीवन के कई कष्ट दूर हो जाते हैं और ग्रह मजबूत होते हैं लेकिन इसी के साथ आपको ये भी बता दें कि तांबा धातु का प्रयोग करने से पहले उसके जरूरी नियमों के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है  क्योंकि आपकी जरा सी भूल आप पर बहुत भारी पड़ सकती है। कुछ राशियों के लिए तांबा शुभ होता है वहीं कुछ राशियों के लिए तांबा अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं किन जातकों के लिए तांबा शुभ और अशुभ होता है, साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि तांबे का छल्ला धारण करने के बाद क्या नहीं करना चाहिए- 

PunjabKesari Copper ring benefits

कहते हैं कि तांबा जितना शुद्ध होता है उतना ही अच्छा होता है। साथ ही अगर तांबा सोने के साथ मिक्स करके पहना जाए, तो और भी अच्छा होता है। ज्यादा गुस्सा आने वाले लोगों को सोच-समझकर तांबा पहनना चाहिए। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए तांबे का छल्ला पहनना अति शुभ होता है। मान्यता है कि अगर ये तीन राशियां तांबे का छल्ला पहन लें तो इनके जीवन में जो भी आर्थिक परेशानियां होती है वो दूर हो जाती है। इसी के साथ आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तांबे का छल्ला धारण करने से आपकी कुंडली में सूर्य संबंधित अशुभ प्रभावों का असर कम हो जाता है। बता दें, तांबे की अंगूठी सूर्य की उंगली यानी रिंग फिंगर में ही धारण करनी चाहिए। इस उंगली में तांंबे का छल्ला धारण करने से सूर्य और चंद्रमा दोनों मजबूत होते हैं और आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। 

PunjabKesari Copper ring benefits

किन जातकों के लिए तांबे का छल्ला पहनना शुभ नहीं होता है-

बता दें कि वृषभ, कन्या, और मकर राशि के जातकों को तांबे का छल्ला धारण नहीं करना चाहिए।

इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि तांबे का छल्ला सूर्य और मंगल संबंधित फल देता है लेकिन जिनकी कुंडली में शनि उत्तम फल दे रहे हों या जिनके राशि स्वामी शनिदेव हों, उन लोगों को तांबे का छल्ला नहीं पहनना चाहिए, अशुभ परिणाम मिलते हैं। 

 तांबे का छल्ला धारण करने के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि तांबे के आभूषण, अंगूठी या कड़ा आदि पहने स्त्री को शारीरिक संबंध नहीं बनाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से बहुत ही अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, व्यक्ति का जीवन कष्टमय हो जाता है।

वहीं तांबे की अंगूठी धारण करने के बाद व्यक्ति को गलत काम, झूठ नहीं बोलना चाहिए।

PunjabKesari Copper ring benefits

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!