Breaking




Crystal Lotus: रक्षक कवच की तरह काम करता है क्रिस्टल लोटस

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Apr, 2025 06:31 AM

crystal lotus

Crystal Lotus Flower: कमल (लोटस) की प्रकृति होती है कि वह कीचड़ में भी खिलता है। क्रिस्टल लोटस फेंगशुई में यह संदेश देता है कि चाहे जीवन में कितनी भी कठिनाइयां क्यों न हों, विकास और आत्म-प्रकाश संभव है। क्रिस्टल लोटस रखने से परिवार के सदस्यों में...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Crystal Lotus Flower: कमल (लोटस) की प्रकृति होती है कि वह कीचड़ में भी खिलता है। क्रिस्टल लोटस फेंगशुई में यह संदेश देता है कि चाहे जीवन में कितनी भी कठिनाइयां क्यों न हों, विकास और आत्म-प्रकाश संभव है। क्रिस्टल लोटस रखने से परिवार के सदस्यों में व्यक्तिगत उन्नति और भीतर की मजबूती आती है। क्रिस्टल लोटस से घर के वातावरण में फैली बिखरी हुई और थकी हुई ऊर्जा को सोखकर उसे साफ, हल्की और चैतन्य ऊर्जा में बदल देता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित कर सकारात्मक स्पंदन पैदा करता है।

Crystal Lotus

ध्यान और जागरूकता (Meditation & Awareness): क्रिस्टल से बनी लोटस आकृति ऊर्जा को केंद्रित करती है। ध्यान करते समय यदि इसे पास रखा जाए, तो मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और अवचेतन स्तर पर शांति उतरती है। यह आंतरिक जागृति को भी प्रेरित करता है।

प्रेम और सौहार्द (Love & Harmony): क्रिस्टल लोटस दिल की चक्र ऊर्जा को संतुलित करने में सहायक होता है। अगर घर के प्रेम संबंधों में टकराव हो रहा हो, तो इसे बेडरूम या लिविंग रूम में रखने से दिलों में मिठास लौटती है।

आकर्षण शक्ति (Attraction Power): फेंगशुई में क्रिस्टल लोटस को रूपांतरण और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। इसे सही दिशा (जैसे पूर्व या उत्तर-पूर्व) में रखने से घर में धन, सौभाग्य और अच्छे अवसरों का प्रवाह बढ़ता है।

प्राकृतिक प्रकाश का प्रवर्धन (Amplification of Natural Light): जब सूरज की किरणें क्रिस्टल लोटस पर पड़ती हैं, तो वह उन्हें सुंदर रंगीन किरणों में बदल देता है। यह प्रकाश वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का जाल बुनता है, जो आंखों और मन दोनों को प्रसन्न करता है।

संकल्प और मनोकामना पूर्ति (Manifestation Energy): यदि क्रिस्टल लोटस के पास बैठकर आप कोई संकल्प (affirmation) करते हैं, तो उसकी ऊर्जा आपके विचार को ब्रह्मांड में तेजी से भेजती है। यह इच्छा पूरी होने (Manifestation) की प्रक्रिया को तीव्र करता है।

Crystal Lotus

Where and how to place the Crystal Lotus क्रिस्टल लोटस कहां और कैसे रखें : उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से शिक्षा, ज्ञान और बुद्धि का विकास होता है।

पूर्व दिशा में स्थापित करने से पारिवारिक सामंजस्य और स्वास्थ्य उत्तम रहता है।

लिविंग रूम की साउथ-ईस्ट दिशा में इसे सजाने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है।

मेडिटेशन रूम में विराजित करने से ध्यान और आत्म शुद्धि में मन रमता है।

Crystal Lotus

क्रिस्टल लोटस रखने वाले रखें सावधानी (Those who keep crystal lotus should be careful): क्रिस्टल लोटस कभी भी गंदा या धूल से ढका नहीं रहना चाहिए। यह उसकी ऊर्जा को मंद कर देता है। समय-समय पर उसे हल्के गुनगुने पानी से धोकर सुखाना चाहिए।

क्रिस्टल लोटस के लिए विशेष सुझाव (Special Tips for Crystal Lotus): रात के समय क्रिस्टल लोटस के पास एक छोटा सा सफेद दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे वह पूरे घर में शांति और सुरक्षा की ऊर्जा फैलाता है जैसे एक सूक्ष्म रक्षक कवच तैयार होता है।

क्रिस्टल लोटस का विशेष टिप (Special Tip of Crystal Lotus): यदि आप जीवन के कई क्षेत्रों में एक साथ प्रगति चाहते हैं तो रंग-बिरंगा सात रंगों वाला क्रिस्टल लोटस घर के केंद्र में रखना श्रेष्ठ होता है, ताकि हर दिशा में ऊर्जा संतुलित रुप से फैले।

Crystal Lotus

अलग-अलग रंगों के क्रिस्टल लोटस के प्रभाव और उद्देश्य (Effects and purposes of Crystal Lotus of different colors):
पारदर्शी (साफ़/क्लियर) क्रिस्टल लोटस: इसे ध्यान कक्ष या स्टडी रूम में रखें। यह सबसे शक्तिशाली होता है। हर तरह की सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में। जीवन में उलझन या फोकस की कमी हो तो इसे ज़रूर रखें।

गोल्डन (सुनहरा) क्रिस्टल लोटस: घर या ऑफिस के साउथ-ईस्ट में रखें। यह घर में लक्ष्मी तत्व को सक्रिय करता है। यह नए व्यापार अवसर और वित्तीय स्थिरता में सहायक है।

पिंक (गुलाबी) क्रिस्टल लोटस: बेडरूम या घर के साउथ-वेस्ट कोने में इसे रखें। यदि दांपत्य जीवन में दरार आ गई हो या प्रेम संबंध मजबूत करना हो तो गुलाबी लोटस बहुत लाभकारी है।

ग्रीन (हरा) क्रिस्टल लोटस: इसे पूर्व दिशा में रखें। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को पोषण देता है। बीमारी से उबरने या घर में स्वास्थ्य ऊर्जा बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है।

ब्लू (नीला) क्रिस्टल लोटस: ये उत्तर दिशा या ध्यान स्थान पर रखा जाता है। जो लोग गहरी सोच, ध्यान या रचनात्मक कार्य करते हैं, उनके लिए नीला लोटस अत्यंत शुभ है। साथ ही पारिवारिक संवाद में भी सुधार लाता है।

रेड (लाल) क्रिस्टल लोटस: इसे दक्षिण दिशा में रखें। करियर में तेजी, प्रतियोगी परीक्षा या यदि जीवन में उत्साह की कमी हो तो लाल लोटस से ऊर्जा बढ़ती है।

पर्पल (बैंगनी) क्रिस्टल लोटस: पूजा कक्ष या मेडिटेशन जोन में इसे रखें। यह उच्च ऊर्जा को आकर्षित करता है, साधना या गहन ध्यान के लिए सर्वोत्तम है।

Crystal Lotus

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!