Dadhichi Jayanti 2023: महर्षि दधीचि जन्मोत्सव पर होंगे त्रिदिवसीय भव्य आयोजन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Sep, 2023 10:44 AM

dadhichi jayanti

राजस्थान के उदयपुर में महर्षि दधीचि सेवा संस्थान द्वारा महर्षि दधीचि के जन्मदिवस पर 21 से 23 सितम्बर त्रिदिवसीय आयोजन किए जाएंगे। संस्थान के अध्यक्ष सुधीर जोशी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

उदयपुर (वार्ता): राजस्थान के उदयपुर में महर्षि दधीचि सेवा संस्थान द्वारा महर्षि दधीचि के जन्मदिवस पर 21 से 23 सितम्बर त्रिदिवसीय आयोजन किए जाएंगे। संस्थान के अध्यक्ष सुधीर जोशी ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में 17 सितम्बर को खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसका मुख्य आकर्षण 20-20 क्रिकेट मैच रहेगा। साथ ही कैरम, चेस एवं एथेलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिता एवं निबंध, सामान्य ज्ञान, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। 

उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को संस्थान के सेक्टर 4 स्थित भवन पर सुन्दरकाण्ड पाठ एवं सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 22 सितम्बर को सांय 6 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है।  जिसमें नृत्य, कविता पाठ एवं गीत-संगीत के कार्यक्रम आयोजित होंगे। दधीचि जयंती पर 23 सितम्बर को सांय 6 बजे से मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा, जिसमें पारितोषिक वितरण एवं वरिष्ठजन का सम्मान किया जाएगा।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!