Dadi Ratan Mohini: ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासक दादी रतनमोहिनी का निधन

Edited By Prachi Sharma,Updated: 09 Apr, 2025 07:03 AM

dadi ratan mohini

राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख तथा ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासक राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का निधन हो गया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जयपुर (प.स.): राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख तथा ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासक राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का निधन हो गया है। वह 101 वर्ष की थीं।  संस्थान के प्रवक्ता ने बताया, “ब्रह्माकुमारीज की प्रमुख 101 वर्षीय राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी नहीं रहीं। उन्होंने अहमदाबाद के एक अस्पताल में सोमवार देर रात अंतिम सांस ली।”

 प्रवक्ता ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 10 अप्रैल को सुबह किया जाएगा। 4 वर्ष पूर्व दादी हृदय मोहिनी के देहावसान के बाद दादी रतनमोहिनी संस्था की मुख्य प्रशासिका बनी थीं। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के निधन पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री ने दादी रतन मोहिनी को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली  (प.स.): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारी की प्रशासनिक प्रमुख दादी रतन मोहिनी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्हें प्रकाश, ज्ञान और करुणा की किरण के रूप में याद किया जाएगा। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Kolkata Knight Riders

    Punjab Kings

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!