Dhanteras 2024: 29 या 30 अक्तूबर जानें, इस वर्ष किस दिन मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व

Edited By Prachi Sharma,Updated: 11 Oct, 2024 04:00 AM

dhanteras 2024

धनतेरस जिसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व धन और समृद्धि के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा करने के लिए मनाया जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dhanteras 2024: धनतेरस जिसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व धन और समृद्धि के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा करने के लिए मनाया जाता है। धनतेरस दीपावली महापर्व का पहला दिन होता है और इसे हर साल कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को धन की देवी लक्ष्मी और धन्वंतरि के साथ-साथ आयुर्वेद के देवता के रूप में भी पूजा की जाती है। धनतेरस शब्द का अर्थ है धन और तेरस,यानी धन का तेरह गुना होना है। इस दिन सोना और चांदी खरीदने का विधान है। ऐसा करने से पूरा साल आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन बना रहता है।  मान्यताओं के अनुसार जब देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था, तब भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए। इस कलश के साथ ही उन्होंने आभूषण और विभिन्न औषधियां भी लेकर आए। इसलिए इस दिन का विशेष महत्व है क्योंकि इसे धन और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। तो चलिए जानते हैं वर्ष 2024 में कब मनाया जाएगा-

PunjabKesari Dhanteras 2024

Dhanteras date and puja time धनतेरस तिथि और पूजा मुहूर्त:
पंचांग के अनुसार इस बार कार्तिक त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 मिनट पर होगी और अगले दिन 30 अक्टूबर को दोपहर 01:15 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा। वैसे तो हिंदू धर्म में हर पर्व को उदया तिथि के अनुसार मनाया जाता है लेकिन धनतेरस की पूजा शाम के समय होती है। इस अनुसार धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

Puja Muhurat पूजा का मुहूर्त
धनतेरस के लिए पूजा के लिए शुभ मुहूर्त- शाम 6 बजकर 30 मिनट से रात 08:12 मिनट तक।

PunjabKesari Dhanteras 2024

Pooja vidhi पूजा की विधि
धनतेरस के दिन सुबह-सुबह स्नान करने के बाद घर के मुख्य द्वार को साफ करके दीप जलाने की परंपरा है। इस दिन लोग अपने घरों में नए बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान खरीदते हैं। मान्यता है कि इस दिन खरीदे गए सामान से पूरे वर्ष समृद्धि बनी रहती है।

पूजा के लिए घर में एक स्वच्छ स्थान पर भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। उनके साथ देवी लक्ष्मी और गणेश जी की भी पूजा करें।  पूजा में दीप जलाएं, मिठाई और फल अर्पित करें और विशेष रूप से लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। रात्रि को दिए जलाकर घर को सजाया जाता है।

PunjabKesari Dhanteras 2024

what to buy on dhanteras धनतेरस के दिन क्या खरीदें ?

धनतेरस के दिन नई वस्तुएं खरीदने की परंपरा है। लोग इस दिन सोने, चांदी, बर्तन, और अन्य मूल्यवान सामान खरीदते हैं। इस दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व है क्योंकि इसे शुभ माना जाता है। लोग आमतौर पर सोने-चांदी के गहने, नए बर्तन और अन्य आभूषण खरीदते हैं, जिससे घर में धन की वृद्धि होती है।

धनतेरस का पर्व स्वास्थ्य का भी प्रतीक है। भगवान धन्वंतरि जो आयुर्वेद के जनक माने जाते हैं स्वास्थ्य और दीर्घायु का प्रतीक हैं। इस दिन लोग अपने स्वास्थ्य की भी कामना करते हैं और औषधियों की खरीदारी भी करते हैं।

झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के लिए झाड़ू खरीदने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!