Dhanteras Upay: धनतेरस पर तिजोरी में रखना न भूलें ये चीज़, 3 गुना ज्यादा मिलेगा फल

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Oct, 2024 01:00 AM

Dhanteras Upay 2024: हिंदू धर्म में धनतेरस को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का विधान है। भगवान धन्वंतरि को सबसे पहला डॉक्टर भी कहा जाता है। ऐसे में इनकी पूजा करने से इंसान को आरोग्यता का आशीर्वाद...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dhanteras Upay 2024: हिंदू धर्म में धनतेरस को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा का विधान है। भगवान धन्वंतरि को सबसे पहला डॉक्टर भी कहा जाता है। ऐसे में इनकी पूजा करने से इंसान को आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और साथ ही मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा से धन के भंडार भरे रहते हैं। साल 2024 में धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस बार धनतेरस का पर्व बेहद शुभ मुहूर्त में पड़ रहा है। दरअसल इस साल धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार इस योग में जो भी कार्य किया जाता है, उसका तीन गुना फल प्राप्त होता है। ऐसे में इस बार अपनी कमाई को 03 गुना करने का खास मौका है। जानते हैं, शास्त्रों में बताए गए कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिनसे आपके धन के भंडार भरने लगेगें। तो आईए जानते हैं ...  

PunjabKesari Dhanteras Upay
शास्त्रों के अनुसार कुबेर देव को धन व एश्वर्य के देवता कहा गया है। जिस भी इंसान पर इनका हाथ होता है। उस इंसान के पास धन की कभी कमी नहीं रहती। ऐसे में धन की चाह रखने वाले कई लोग इस दिन कुबेर की मूर्ति को अपनी तिजोरी में रखते हैं।

इसके लिए धनतेरस के दिन कुबेर देवता की मूर्ति घर लाएं और फिर दूध या गंगा जल से स्नान कराएं। इसके बाद अच्छे से पोछ कर इनकी पूजा करें और नए लाल कपड़े में लपेट कर इसे तिजोरी में रख दें।

PunjabKesari Dhanteras Upay

ध्यान रखें आपको ये त्रिपुष्करयोग या प्रदोष काल में ही करना है क्योंकि धनतेरस की पूजा त्रिपुष्करयोग और प्रदोष काल में करना बेहद शुभ माना जाता है। इस पर की गई पूजा व उपाय से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
 
पूजा के बाद कुबेर देव की मूर्ति को अपनी तिजोरी में या फिर जहां आप धन रखते हैं वहां रख लें। इससे आपके घर में हमेशा धन का आगमन होता रहेगा।

कहते हैं धनतेरस पर जो भी व्यक्ति तिजोरी में कुबेर देवता की मूर्ति को रखता है उसे न केवल धन में लाभ मिलता है बल्कि धन से जुड़ी हर समस्या दूर होती है।

PunjabKesari Dhanteras Upay
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश और भगवान कुबेर की पूजा के बाद रात के समय 21 चावल के दाने लाल रंग के कपड़ें में बांधकर तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से धन वृद्धि होती है।

इसके साथ धनतेरस से भाई दूज पर्व तक 11 कौड़ियों को लाल वस्त्र में बांधकर श्री सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से धन सम्बन्धित सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

इस धनतेरस पर आप भी इस उपाय को ज़रूर करें और बेशुमार धन पाएं।

PunjabKesari Dhanteras Upay

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!