mahakumb

Eid-Ul-Fitr 2023: आज है भाईचारा बढ़ाने और खुशियां बांटने का त्यौहार ईद

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Apr, 2023 07:24 AM

eid ul fitr

हर इंसान की जिंदगी में खुशी और गमी आती है जिस में सांझ डालना इंसानी फितरत है। सांझी खुशी वाले पर्व भाईचारा और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक होते हैं। ईद-उल-फितर, जिसे सेवियों वाली मीठी ईद भी कहा जाता है,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Eid-Ul-Fitr 2023: हर इंसान की जिंदगी में खुशी और गमी आती है जिस में सांझ डालना इंसानी फितरत है। सांझी खुशी वाले पर्व भाईचारा और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक होते हैं। ईद-उल-फितर, जिसे सेवियों वाली मीठी ईद भी कहा जाता है, मुसलमानों का सब से बड़ा त्यौहार है। ईद से तात्पर्य खुशी का वह दिन है, जो यादगार के तौर पर मनाया जाए। फितर का अर्थ किसी भी चीज का खोलना है।

PunjabKesari Eid Ul Fitr

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

यह दिन खुशी और ईश्वर के धन्यवाद के पर्व के रूप में मनाया जाता है। रमजान के रोजों में एक सच्चा मुसलमान अल्लाह की मर्जी के अनुसार जिंदगी बिताता है। शारीरिक इच्छाओं से दूर रहता है और अपने मन पर नियंत्रण करता है। हमारे लिए ईद खुशी का दिन है क्योंकि ईश्वर की तरफ से माफी का परवाना मिल जाता है।

ईद की रात ईश्वर फरिश्तों को कहता है कि गली-मोहल्लों में खड़े हो कर ईदगाह जाने वालों को स्वागतम कहो और फरिश्ते लोगों से कहते हैं कि चलो उस रब-ए-करीम के घर की तरफ जो बेहद देने वाला है और बड़े-बड़े अपराधों को माफ करने वाला है। ईद का दिन यह सबक देता है कि हमारी खुशी वास्तव में तभी है अगर हम गरीबों, यतीमों, बेबसों, विधवाओं और बेसहारा लोगों को भी इस खुशी में शामिल करते हैं।

PunjabKesari Eid Ul Fitr

ईद की नमाज के बाद दुआ की जाती है कि ऐ हमारे ईश्वर जैसे एक महीना तेरी मर्जी वाली जिंदगी बिताई है, भविष्य में भी हमें वैसी ही जिंदगी बिताने की ताकत दे। वापसी पर बच्चों और दूसरे प्रियजनों को ईदी (पैसे आदि के साथ) और बुजुर्गों को ईद मुबारक कहते हैं।

ईद मिलन के जश्न होते हैं जिनमें हर धर्म के लोग एक-दूसरे के गले में बांहें डालते हुए भाईचारा और एक देश के निवासी होने का संदेश देते हुए देश की एकता को मजबूत करते हैं।  

PunjabKesari kundli

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!