Breaking




Eid ul Fitr 2025: कड़ी सुरक्षा के बीच संभल में नमाजियों का पुष्पवर्षा करके किया स्वागत

Edited By Prachi Sharma,Updated: 01 Apr, 2025 07:27 AM

eid ul fitr 2025

संभल में ईद की नमाज अदा करने शाही ईदगाह जा रहे नमाजियों का सोमवार को पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

संभल (उ.प्र.) (प.स.) : संभल में ईद की नमाज अदा करने शाही ईदगाह जा रहे नमाजियों का सोमवार को पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया। सामाजिक कार्यकर्त्ता सईद अख्तर इस्राइली ने अपनी टीम के साथ न केवल नमाजियों, बल्कि पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों पर भी पुष्पवर्षा की। इस्राइली ने संवाददाताओं से कहा कि एकता और भाईचारा को बढ़ावा देने के लिए यह पहल की गई है। जिस तरह से हमने भाईचारा बढ़ाने के लिए होली के दौरान गुलाल और पिचकारी बांटी, उसी तरह आज हमने नमाजियों और अधिकारियों पर पुष्पवर्षा की। हमारा देश गंगा-जमुनी तहजीब वाला देश है जहां सभी धर्म के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं। की।

ईद का त्यौहार भारी सुरक्षा के बीच मनाया गया। संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि इस जिले में सुबह साढ़े 10 बजे 100 से अधिक मस्जिदों और ईदगाहों पर शांतिपूर्ण तरीके से नमाज पढ़ी गई। उन्होंने कहा कि हमने पी.ए.सी. की 10 कंपनियां और त्वरित कार्रवाई बल (आर.ए.एफ.) की एक कंपनी तैनात की थी। इसके अलावा, शांतिपूर्ण नमाज संपन्न करवाने के लिए स्वयंसेवक और ड्रोन भी लगाए गए थे। 


 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!