Falgun Vrat Tyohar 2024: इस दिन से शुरू हो रहा है फाल्गुन का महीना, जानें प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी List

Edited By Prachi Sharma,Updated: 21 Feb, 2024 07:37 AM

falgun vrat tyohar

हिन्दू पंचांग के मुताबिक  25 फरवरी 2024 रविवार से फाल्गुन माह की शुरुआत होने जा रही है और 25 मार्च 2024 सोमवार को इसका समापन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Falgun Vrat Tyohar 2024: हिन्दू पंचांग के मुताबिक  25 फरवरी 2024 रविवार से फाल्गुन माह की शुरुआत होने जा रही है और 25 मार्च 2024 सोमवार को इसका समापन हो जाएगा। सनातन धर्म के अनुसार ये साल का आखिरी माह होता है और इसे 12वां महीना भी कहते हैं। फाल्गुन का महीना जीवन में बहुत सी खुशियां और उमंग लेकर आता है। इसे ऊर्जा और यौवन का महीना भी कहते हैं। मान्यताओं के अनुसार जब ये महीना शुरू होता है तो चारों तरफ खुशियों की बौछार छा जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस माह में होली और शिवरात्रि जैसे बड़े-बड़े त्यौहार मनाए जाते हैं। इसके अलावा इस महीने में चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन माह में ही चंद्रमा का उद्गम हुआ था। इस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में होते हैं जिस वजह से इस महीने को फाल्गुन नाम से जाना जाता है। तो चलिए जानते हैं इस शुभ माह में कौन-कौन से त्यौहार मनाए जाएंगे।

PunjabKesari Falgun Vrat Tyohar

Fasts and festivals of Phalgun month फाल्गुन माह के व्रत और त्यौहार

28 फरवरी, दिन बुधवार: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी

1 मार्च, दिन शुक्रवार: यशोदा जयंती

3 मार्च, दिन रविवार: शबरी जयंती, भानु सप्तमी

PunjabKesari Falgun Vrat Tyohar

4 मार्च, दिन सोमवार: जानकी जयंती

6 मार्च, दिन बुधवार: विजया एकादशी

8 मार्च, दिन शुक्रवार: महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, पंचक शुरू

10 मार्च, दिन रविवार: फाल्गुन अमावस्या

12 मार्च, दिन मंगलवार: फुलेरा दूज, रामकृष्ण जयंती

PunjabKesari Falgun Vrat Tyohar

13 मार्च, दिन बुधवार: विनायक चतुर्थी

14 मार्च, दिन गुरुवार: मीन संक्रांति

20 मार्च, दिन बुधवार: आमलकी एकादशी

PunjabKesari Falgun Vrat Tyohar

22 मार्च, दिन शुक्रवार: प्रदोष व्रत

24 मार्च, दिन रविवार: होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

25 मार्च, दिन सोमवार: होली, चैतन्य महाप्रभू जयंती, चंद्र ग्रहण

PunjabKesari Falgun Vrat Tyohar

What to do and what not to do in the month of Falgun फाल्गुन माह में क्या करें और क्या नहीं
इस दौरान हो सके तो ठंडे पानी से स्नान करें।

इस माह में अनाज से ज्यादा फलों का सेवन करना चाहिए।

फाल्गुन महीने में होली का त्यौहार मनाया जाता है। इस वजह से रंगों का महीना कहा जाता है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा  रंगीन और सुंदर कपड़े पहनने चाहिए।

फाल्गुन के पूरे महीने में मांस, मछली या नशीली चीजों का सेवन बिल्कुल भी न करें।

इस महीने में किया गया दान-पुण्य बेहद ही लाभकारी होती है।

PunjabKesari Falgun Vrat Tyohar

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!