Edited By Prachi Sharma,Updated: 17 Nov, 2023 06:56 AM
![feng shui tips](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2023_11image_06_52_227891205fengshuitips-ll.jpg)
पहले समय में सुबह की शुरुआत पक्षियों की आवाज के साथ हुआ करती है लेकिन बदलते समय ने सब कुछ बदल के रख दिया है। आज-कल ऐसा मुमकिन नहीं
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Feng Shui Tips: पहले समय में सुबह की शुरुआत पक्षियों की आवाज के साथ हुआ करती है लेकिन बदलते समय ने सब कुछ बदल के रख दिया है। आज-कल ऐसा मुमकिन नहीं है। कहते हैं कि पक्षियों की आवाज के साथ अगर दिन की शुरुआत की जाए तो दिन बहुत ही सकारात्मक तरीके से बीतता है। वैसे तो लोग अपनी ख़ुशी के लिए अपने घर में पक्षियों को पालना पसंद करते हैं। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो चीनी वास्तु फेंगशुई के अनुसार घर में फिनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। फिनिक्स पक्षी को सफलता प्रदान करने वाला कहा जाता है। कहते हैं इस तस्वीर को लगाने से हर काम में सफलता मिलती है। तो चलिए अब जानते हैं इसे कमरे में इस दिशा में लगाना शुभ होता है।
Choose this direction इस दिशा का करें चुनाव
फेंगशुई के मुताबिक फिनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाने के लिए पूर्व दिशा बेहद ही शुभ मानी जाती है। ऐसा करने से घर की धन-संपदा में वृद्धि देखने को मिलती है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व दिशा में भी इसे लगा सकते हैं।
Put this picture in the living room लिविंग रूम में लगाएं ये तस्वीर
चीनी पुराणों के अनुसार फीनिक्स अग्नि का प्रतिनिधित्व करता है। इस तस्वीर को लिविंग रूम में लगाने से अनचाही परेशानियां अपने आप दूर हो जाती हैं।
बता दें कि इस तस्वीर को घर में लगाने से सफलता के द्वार भी अपने आप खुलने लगते हैं। इसके अलावा जैसा कि बताया गया है कि ये अग्नि के समान होता है तो ये हर आने वाली हर बाधा को जला देता है (अर्थात दूर कर देता है)।
फिनिक्स पक्षी की तस्वीर के अलावा आप फोटो, पेंटिंग या मूर्ति भी घर में रख सकते हैं। घर के दक्षिण भाग में इसे रखने से जल्द ही सफलता प्रदान होती है।
![PunjabKesari Feng Shui Tips](https://static.punjabkesari.in/multimedia/06_54_537916062feng-shui-tips-1.jpg)
These things are also important ये बातें भी हैं जरूरी !
कुछ मान्यताओं के अनुसार फिनिक्स नाम का कोई पक्षी नहीं होता। इसे कल्पना कृति माना गया है, जो व्यक्ति को सफलता और सकारात्मकता प्रदान करता है। फिनिक्स पक्षी को अमरपक्षी या मायापंछी भी कहते हैं।
इसी के साथ बता दें कि घर पर कभी भी हिंसक पक्षियों की तस्वीरों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से बहुत ही नकारात्मकता का सामना करना पड़ता है। घर पर गिद्ध, चमगादड़, कौवा और उल्लू जैसे पक्षियों की तस्वीर रखने से परहेज रखें।
![PunjabKesari Feng Shui Tips](https://static.punjabkesari.in/multimedia/06_55_142292297feng-shui-tips-3.jpg)