Breaking




संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता का एहसास कराती हैं, देश-विदेश की ये खास जगहें

Edited By Prachi Sharma,Updated: 03 Feb, 2025 07:27 AM

foreign places

अगर आप 2025 में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह साल आपके लिए कई शानदार अनुभवों का अवसर लेकर आया है। हर साल की तरह, नए साल के साथ नई जगहों को देखने और नई संस्कृतियों

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Foreign Like Places: अगर आप 2025 में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यह साल आपके लिए कई शानदार अनुभवों का अवसर लेकर आया है। हर साल की तरह, नए साल के साथ नई जगहों को देखने और नई संस्कृतियों को जानने का एक बेहतरीन मौका मिलता है। दुनिया के कुछ खास कोनों में जाने का सपना हर यात्री देखता है और इस साल आप अपनी ‘ट्रैवल बकेट लिस्ट’ को पूरा कर सकते हैं। चाहे आप प्राकृतिक सुंदरता के दीवाने हों, रोमांच के शौकीन हों, या इतिहास और संस्कृति के चाहने वाले हों, 2025 में घूमने के लिए ढेरों विकल्प हैं।

यहां हम आपको 10 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो इस साल आपकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए परफैक्ट हैं। यह सूची आपकी अगली छुट्टी को प्लान करने में मदद करेगी और नए तथा अविस्मर्णीय अनुभवों की दुनिया में ले जाएगी।

जापान - चेरी ब्लॉसम का जादू
जापान अपने चेरी ब्लॉसम (साकुरा) फूलों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। अप्रैल के महीने में टोक्यो, क्योटो और ओसाका के पार्क गुलाबी और सफेद फूलों से भर जाते हैं। पारंपरिक चाय समारोह और स्थानीय व्यंजनों का मजा लेते हुए इस खूबसूरत नजारे का आनंद लेना एक अनोखा अनुभव है।

PunjabKesari Foreign Places

पेरू - माचू पिचू की रहस्यमयी दुनिया
पेरू का माचू पिचू हर यात्री की बकेट लिस्ट में होना चाहिए। ऊंचे पहाड़ों पर स्थित इस ऐतिहासिक स्थल तक पहुंचने का सफर और यहां के अद्भुत नजारे आपको हैरान कर देंगे। यहां का इंका ट्रेल एडवैंचर इतिहास प्रेमियों के लिए एक यादगार अनुभव है।

PunjabKesari Foreign Places

आइसलैंड - नॉर्दर्न लाइट्स का अद्भुत जादू
अगर आप प्राकृतिक नजारों के शौकीन हैं, तो आइसलैंड का रुख करें। यहां की नॉर्दर्न लाइट्स, ग्लेशियर और गीजर किसी भी यात्री को मंत्रमुग्ध कर सकते हैं। बर्फ से ढके मैदान और गर्म पानी के झरने एक अनोखा अनुभव देते हैं।

PunjabKesari Foreign Places

इटली - अमाल्फी कोस्ट की अनूठी खूबसूरती
इटली की अमाल्फी कोस्ट अपने खूबसूरत समुद्री किनारों और रंग-बिरंगे घरों के लिए मशहूर है। यहां की छोटी-छोटी गलियां, स्वादिष्ट इटालियन खाना और शानदार समुद्री दृश्य इसे हर ट्रैवलर के लिए खास बनाते हैं।

ऑस्ट्रेलिया - सिडनी और ग्रेट बैरियर रीफ
ऑस्ट्रेलिया का सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाऊस दुनिया के सबसे प्रसिद्ध स्थलों में से एक हैं। इसके अलावा, ग्रेट बैरियर रीफ में स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग का अनुभव आपको समुद्री जीवन के करीब ले जाता है।

भारत - लद्दाख की अद्भुत सुंदरता
अगर आप भारत में रहकर कोई खास जगह देखना चाहते हैं, तो लद्दाख जरूर जाएं। यहां के पहाड़, नीली झीलें और बौद्ध मठ एक अलग ही दुनिया का अहसास कराते हैं। पैंगोंग लेक और नुब्रा वैली लद्दाख के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं।

PunjabKesari Foreign Places

दक्षिण अफ्रीका - जंगल सफारी का रोमांच
दक्षिण अफ्रीका की जंगल सफारी हर एडवैंचर प्रेमी के लिए एक सपने जैसी होती है। क्रूगर नैशनल पार्क में आप शेर, चीता और हाथी जैसे जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में करीब से देख सकते हैं।

तुर्की - इस्ताम्बुल का इतिहास और संस्कृति
तुर्की का इस्ताम्बुल एक ऐसा शहर है, जहां एशिया और यूरोप का संगम होता है। ब्ल्यू मस्जिद, हागिया सोफिया और ग्रैंड बाजार जैसे स्थान इस शहर को बहुत ही खास बनाते हैं। लौटने से पहले यहां की स्थानीय चाय और मिठाइयों का स्वाद लेना न भूलें।

PunjabKesari Foreign Places

नॉर्वे - फ्योर्ड्स का जादू
नॉर्वे अपने खूबसूरत फ्योर्ड्स (गहरी समुद्री खाड़ी) और शानदार नजारों के लिए मशहूर है। यहां की नाव यात्रा और पहाड़ों से घिरे शांत पानी के दृश्य आपको सुकून देंगे।

अमेरिका - न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वेयर
अगर आप शहरी जीवन का अनुभव लेना चाहते हैं, तो न्यूयॉर्क शहर का टाइम्स स्क्वेयर और सैंट्रल पार्क जरूर जाएं। यहां की चमचमाती रोशनी, ब्रॉडवे शो और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी आपका दिल जीत लेंगे।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Kolkata Knight Riders

    174/8

    20.0

    Royal Challengers Bangalore

    177/3

    16.2

    Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

    RR 8.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!