Breaking




Friday Upay: शुक्रवार को करें ये आसान उपाय, मां लक्ष्मी खुद खटखटाएंगी दरवाजा

Edited By Prachi Sharma,Updated: 18 Apr, 2025 11:05 AM

friday upay

भारतीय संस्कृति में तुलसी का विशेष महत्व है। इसे मां लक्ष्मी का ही रूप माना गया है और इसे हर घर की देवी कहा जाता है। तुलसी न केवल धार्मिक दृष्टि से पवित्र मानी जाती है बल्कि इसके औषधीय गुण भी अनगिनत हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Friday Upay: भारतीय संस्कृति में तुलसी का विशेष महत्व है। इसे मां लक्ष्मी का ही रूप माना गया है और इसे हर घर की देवी कहा जाता है। तुलसी न केवल धार्मिक दृष्टि से पवित्र मानी जाती है बल्कि इसके औषधीय गुण भी अनगिनत हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा, शुद्धता और समृद्धि लाता है ? खासतौर पर शुक्रवार के दिन अगर तुलसी के पास कुछ विशेष चीजें रखी जाएं तो यह धन प्राप्ति, आर्थिक तरक्की और समृद्धि के लिए बेहद शुभ माना जाता है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है और तुलसी को लक्ष्मी का प्रिय पौधा। जब इन दोनों शक्तियों का मेल होता है, तो चमत्कारी परिणाम मिलते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय बताएंगे, जिन्हें शुक्रवार के दिन तुलसी के पास रखने से आपकी किस्मत खुल सकती है, रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है, और घर में सुख-समृद्धि का वास हो सकता है।

साबुत हल्दी की गांठ 
साबुत हल्दी को वास्तु और ज्योतिष में अत्यंत शुभ और पवित्र माना गया है। इसे देवी लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। शुक्रवार के दिन सुबह स्नान करके, साफ पीले कपड़े पहनकर, तुलसी के पौधे के पास एक साबुत हल्दी की गांठ रख दें। इसे रखते समय ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का 11 बार जप करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

PunjabKesari Friday Upay

एक रुपये का सिक्का या चांदी का सिक्का
शुक्रवार को तुलसी के पास एक रुपये का सिक्का या चांदी का सिक्का रखने का उपाय बेहद चमत्कारी माना जाता है। सिक्के को गंगाजल से शुद्ध कर तुलसी के गमले में हल्के से दबा दें। यह उपाय आर्थिक तंगी से निजात पाने और आय में वृद्धि के लिए अचूक माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि यह उपाय लक्ष्मी जी को आकर्षित करता है और घर में धनवृद्धि होती है।

मिश्री और बताशा
शुक्रवार को तुलसी माता के पास मिश्री और बताशा रखने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। मिश्री को शुद्धता और मिठास का प्रतीक माना जाता है, जो संबंधों में मधुरता और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। इस उपाय के बाद मिश्री को घर के सदस्यों में बांट दें या गाय को खिला दें। यह उपाय विशेष रूप से तब किया जाता है जब घर में अक्सर क्लेश और आर्थिक समस्या बनी रहती है।

PunjabKesari Friday Upay

कमलगट्टा 
कमलगट्टा को देवी लक्ष्मी का प्रिय माना गया है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। शुक्रवार को तुलसी के पास 11 कमलगट्टे रखकर श्री सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से न केवल धन प्राप्ति होती है बल्कि घर की दरिद्रता भी दूर होती है। इस उपाय को लगातार सात शुक्रवार तक करने से कारोबार में वृद्धि और आर्थिक पक्ष मजबूत होता है।

तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाना
शुक्रवार की शाम को तुलसी के पौधे के नीचे गाय के घी का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। दीपक में यदि आप थोड़ा सा कपूर मिला लें तो यह नकारात्मक ऊर्जा को पूरी तरह समाप्त कर देता है। दीपक जलाते समय ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नमः मंत्र का जाप करें। यह उपाय नियमित रूप से करने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है और खर्चे नियंत्रित होते हैं।

PunjabKesari Friday Upay

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!