Gandhi Museum: अमरीकी शहर ह्यूस्टन में खुला ‘इटरनल गांधी संग्रहालय’

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 07 Oct, 2023 09:32 AM

gandhi museum

शांति के दूत महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को समर्पित अमरीका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन शहर में पहला स्वतंत्र गांधी संग्रहालय

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

ह्यूस्टन (प.स.): शांति के दूत महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को समर्पित अमरीका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन शहर में पहला स्वतंत्र गांधी संग्रहालय बनाने का लंबे समय से प्रतीक्षित सपना अंतत: सच हो गया और इसे जनता के लिए खोल दिया गया।

‘इटरनल गांधी संग्रहालय’ अमरीका में एकमात्र गांधी-संबंधी संग्रहालय है जो गांधी की अहिंसक संघर्ष समाधान की चिरस्थायी विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। संग्रहालय ने आधिकारिक रूप से 15 अगस्त को जनता के लिए अपने दरवाजे खोले लेकिन रिबन-काटने का भव्य समारोह 2 अक्टूबर को गांधी जी की 154वीं जयंती पर आयोजित किया गया।

अर्द्धवृत्ताकार संग्रहालय की बाहरी दीवारें महात्मा गांधी, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, नेल्सन मंडेला, बेट्टी विलियम्स सहित विभिन्न शांति कार्यकर्ताओं को दर्शाती हैं। संग्रहालय के सामने गांधी जी की एक मूर्ति लगी हुई है।

संग्रहालय के भव्य उद्घाटन का उत्सव मनाने के लिए सोमवार दोपहर कई आमंत्रित अतिथियों में महात्मा गांधी के पोते डा. राजमोहन गांधी और मार्टन लूथर किंग के भतीजे आइजैक न्यूटन फैरिस जूनियर, सी.जी.आई. ह्यूस्टन डी. मंजूनाथ विशेष अतिथि थे।

संग्रहालय के प्रदर्शनी स्थल में 3 दीर्घाएं 

दीर्घा 1 : उनकी यात्रा : महात्मा गांधी के ‘डरपोक बच्चे’ से ‘स्वतंत्रता नायक’ में परिवर्तन की प्रदर्शनी।
दीर्घा 2 : हमारी यात्रा : सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए महात्मा गांधी के चरण चिन्हों पर चलने वाले वैश्विक शांति नेताओं की प्रदर्शनी।
दीर्घा 3 : मेरी यात्रा : महात्मा गांधी और वैश्विक शांति नेताओं से परिचय पाकर आगंतुकों के लिए चिंतन-मनन स्थाल।
 

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!