Ganesh Chaturthi: घर-घर में विराजे गणपति बप्पा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Sep, 2024 07:21 AM

ganesh chaturthi

राजधानी में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू होने पर घर-घर में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दी। गणेश चतुर्थी के पहले दिन दिल्ली में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): राजधानी में 10 दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू होने पर घर-घर में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दी। गणेश चतुर्थी के पहले दिन दिल्ली में मराठी गैर-मराठी समुदाय ने धूमधाम से गणपति को अपने अपने घर, पंडाल में स्थान दिया। नए-नए थीम आधारित पंडाल सजाये गये हैं और महाराष्ट्र सदन से लेकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में गणेश उत्सव एक प्रमुख आयोजन के तौर पर मनाया जा रहा है। 

गणेशोत्सव पर्व की दिल्ली के कई स्कूलों में गणपति बप्पा की धूम हैं। पहाडग़ंज के नूतन मराठी स्कूल, करोल बाग के चौगुले पब्लिक स्कूल में गणेश उत्सव का आयोजन मराठी समुदाय के बीच बप्पा के लिए प्यार दिखाने का अपने कल्चर और परंपरा को मनाने का मौका है, जो उन्हें उनकी जड़ों से जोड़े रखता है. दिल्ली में जितने भी मराठी परिवार हैं, उनके लिए नूतन मराठी स्कूल बच्चों का पढ़ाने की पहली पसंद है क्योंकि यहां एजुकेशन के साथ-साथ वो मराठी रिचुअल से भी वाकिफ रहते हैं। 

भव्य पंडालों में यहां विराजे गणपति
 दिल्ली में लगने वाले भव्य पंडालों में बुराड़ी इलाके में विशाल गणपति पंडाल सजा है। इस पंडाल की बराबरी मुंबई के लालबाग से की जाती है। पंडाल में 10 दिनों तक भक्तों की भीड़ लगेगी। इसके साथ पीतमपुरा में हर साल धूमधाम से गणेश उत्सव मनाने वाले लाल बाग का राजा ट्रस्ट, दिल्ली इस बार भव्य सजाया गया है। आयोजकों ने बताया जो मूर्तिकार मुंबई के मशहूर लाल बाग का राजा की मूर्ति डिजाइन करते हैं, वही मूर्तिकार इस पंडाल की भी मूर्ति डिजाइन करते हैं। प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मन्दिर में गणेश उत्सव 17 सितम्बर तक मनाया जाएगा और यहां शोभा यात्रा के बाद गणपति विराजे, प्रवक्ता एनके सेठी ने बताया कि यहां प्रति दिन चार बार गणपति वंदना की जाएगी। 

ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा 
विशाल कलश शोभायात्रा एवं दिल्ली के महाराजा के मंगल मूर्ति स्थापना के साथ शुरू हुआ गणेश सेवा मंडल द्वारा अयोजित 23वें गणेश महोत्सव में ढोल-नगाड़ों के साथ सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। यहां विकसित भारत 2047 की झांकी के तहत वंदे भारत ट्रेन के मॉडल की मनोरम झलक इस बार का  खास आकर्षण है। सिद्धिविनायक सेवा ट्रस्ट ने चांदनी चौक के महाराजा की विशेष झांकियां, अतिशबाजी, हाथी, घोड़े बग्गियों के साथ शोभा यात्रा भागीरथ पैलेस से चांदनी चौक, टाउन हॉल नई सडक से होती हुई मारवाडी सदन तक निकाली। वहीं नॉर्थ एवेन्यू में भाजपा नेता सुनील देवधर के आवास पर भी नेताओं का तांता लगा और गणपति बप्पा का आर्शीवाद लिया।

सदर बाजार में गणपति उत्सव का किया गया आयोजन
गणेश चतुर्थी के अवसर पर  सदर बाजार गली अहिरान में राधा कृष्ण मंडल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी एवं गणेश महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है।  पूर्व महापौर जय प्रकाश ने बताया कि राधा कृष्ण मंडल द्वारा गणेश उत्सव पर भगवान श्री गणेश की मूर्ति को मुंबई में विशेष रूप से तैयार कराकर मंगाया गया है और शनिवार को क्षेत्र में शोभायात्रा निकल के उनको अपने स्थान पर स्थापित किया गया। स्थापित करने से पहले विधि विधान से पूजा अर्चना की गई । पूजा के कार्यक्रम में प्रमुख समाज से अनिल भाई राखी वाले, कमल सिंह, देवेश यादव, सतीश सैनी, अशोक यादव और क्षेत्र के सभी प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!